गीता गोपाल संस्था के संस्थापक लक्की भैया जी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना की
ऊर्जा मंत्री अनिल विज का हाल जानने के लिए यमुनानगर व इंद्री से विधायक सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे
अम्बाला/चंडीगढ़, 11 मार्च - हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज के अम्बाला छावनी स्थित आवास पर गीता गोपाल संस्था के संस्थापक राकेश मोहन शर्मा (लक्की भैया जी) व संस्था के अन्य सदस्यों ने पहुंच उनका हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान सभी ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज जल्द स्वस्थ होने के लिए एक साथ प्रार्थना की। इस अवसर पर मंत्री अनिल विज के भाई राजिंद्र विज, आशीष अग्रवाल, प्रवेश शर्मा, अनिल बहल सहित अन्य मौजूद रहे।
वहीं, आज मंत्री अनिल विज के निवास पर इंद्री से विधायक राम कुमार कश्यप, यमुनानगर से विधायक घनश्याम दास अरोड़ा, हरियाणा राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रेणु भाटिया के अलावा कई राजनेताओं व पार्टी और विभिन्न धार्मिक व सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों ने मुलाकात करते हुए उनका हालचाल जाना तथा उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।