परिवहन मंत्री अनिल विज का तोहफा : अम्बाला छावनी में बनकर तैयार हुए 17 बस क्यू शेल्टर, धूप-बरसात से यात्रियों को मिलेगी राहत
'बस क्यू शेल्टर' में यात्रियों के बैठने की व्यवस्था के साथ-साथ पंखे-लाइटों की सुविधा : मंत्री अनिल विज
अम्बाला में लाखों यात्रियों के लिए प्रभावी साबित हो रही लोकस बस सेवा : अनिल विज
अम्बाला, 27 जून – हरियाणा के परिवहन मंत्री अनिल विज ने कहा कि बसों में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधाएं मुहैया कराने के लिए वह कृत संकल्प है और इसी क्रम में अम्बाला छावनी में लोकल बस सेवा के लिए “17 नए बस क्यू शेल्टर” का निर्माण कार्य पूरा कर लिया गया है।
मंत्री अनिल विज ने कहा कि तपती धूप, गर्मी व बरसातों में बसों की इंतजार करने के लिए यात्रियों को कोई परेशानी न हो इसीलिए अम्बाला छावनी के विभिन्न स्थानों पर 24 बस क्यू शेल्टर का निर्माण किया जा रहा है जिनमें से 17 का कार्य पूरा कर लिया गया है जबकि शेष सात स्थानों पर भी बस क्यू शेल्टर जल्द बनकर तैयार होंगे।
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि बसों की इंतजार करने के लिए बस क्यू शेल्टर में बैठने की व्यवस्था है तथा इसके अलावा यहां पंखे, लाइटें और बसों का टाइमम टेबल भी लगाया गया है जिससे यात्रियों को बसों के आने-जाने का पूरा विवरण मिलेगा। उन्होंने बताया कि लोकल बस सेवा अम्बाला छावनी के लिए बेहद प्रभावशाली साबित हो रही है और इसी क्रम में बस क्यू शेल्टर यात्रियों को सुविधा प्रदान करेंगे।
इन 17 स्थानों पर बस क्यू शेल्टर बनकर तैयार
परिवहन मंत्री अनिल विज ने बताया कि कैपिटल चौक, टुंडला, डिफेंस कालोनी, कलरहेड़ी, सुंदर नगर, मच्छौंडा, शाहपुर, बोह, सिविल अस्पताल अम्बाला छावनी के निकट, सुभाष पार्क, बीडी फ्लोर मील, हाथीखाना मंदिर, रंगिया मंडी चौक, नन्हेड़ा, एसडी कालेज, बब्याल और दलीपगढ़ में बस क्यू शेल्टर तैयार हो चुके हैं। शेष सात स्थानों पर जल्द कार्य पूरा किया जाएगा।
लोकल बस सेवा में चल रही 25 इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें
परिवहन मंत्री अनिल विज के प्रयासों से अम्बाला छावनी में 25 इलेक्ट्रिक वातानुकूलित बसें चल रही हैं। पर्यावरण अनुरूप वातानुकूलित बसों के चलते से अम्बाला निवासियों के लिए स्थानीय यात्रा को काफी आसान बना दिया है। ये सेवाएं वर्तमान में 17 मार्गों पर चल रही हैं। स्थानीय बस सेवाएं लगभग 22 वर्षों से बंद थीं। परिवहन विभाग का कार्यभार संभालने के बाद परिवहन मंत्री अनिल विज ने 1 नवंबर, 2024 से लोकल बस सेवा को पुनः आरंभ किया।
Previous
हरियाणा के सहकारिता मंत्री ने कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता, शिकायतों की सुनवाई कर करवाया समाधान
Next