नन्हें बच्चों ने रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से बांधा समा
अम्बाला, 06 अप्रैल – अम्बाला छावनी के एसडी कालेज में आज शाम स्टेज क्राफ्ट प्रोडक्शन द्वारा नन्हे बच्चों का रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया जिसमें बच्चों ने रंग-बिरंगी प्रस्तुतियों से समां बांधा।
नन्हीं छात्रा वान्या एवं अन्य बच्चों ने विभिन्न धुनों पर मंच पर प्रदर्शन करते हुए दर्शकों को तालियां बजाने पर मजबूर किया। रंग-बिरंगी वेशभूषा में बच्चों की इस प्रस्तुति को कार्यक्रम के दौरान हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने भी खूब सराहा और इस कार्यक्रम के आयोजक स्टेज क्राफ्ट संचालकों की प्रशंसा की। इस अवसर पर राजिंद्र विज, संजीव वालिया सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
Previous
दिल्ली मेट्रो का नया कॉरिडोर, 3 कोच वाली मेट्रो पहली बार, जानें कहां से कहां तक का होगा सफर
Next