विश्व शेर दिवस पर प्रधानमंत्री ने भारत में शेरों की बढ़ती संख्या पर लेख साझा किया
आरएस अनेजा, 10 अगस्त नई दिल्ली - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के एक लेख को साझा किया, जिसमें भारत में एशियाई शेरों की बढ़ती संख्या का वर्णन किया गया है।
इन शेरों की संख्या बढ़ रही है तथा उनके पर्यावास में विस्तार हो रहा है। मोदी ने कहा कि सामुदायिक भागीदारी से वन्य जीव संरक्षण की सरकार की प्रतिबद्धता इन विशिष्ट प्रजातियों को पीढि़यों तक संरक्षित रखने का प्रेरक उदाहरण है।
मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया:
एक शानदार वापसी! भारत में एशियाई शेरों की संख्या बढ़ रही है तथा उनके पर्यावास में विस्तार हो रहा है।
सामुदायिक भागीदारी से वन्य जीव संरक्षण की सरकार की प्रतिबद्धता इन विशिष्ट प्रजातियों को पीढि़यों तक संरक्षित रखने का प्रेरक उदाहरण है।
केंद्रीय मंत्री @byadavbjp द्वारा लिखे गए इस ज्ञानवर्धक लेख को पढ़ें।
Previous
फिलिपिंस के स्कूल में दर्दनाक गोलीबारी: छात्र ने साथी की हत्या कर खुद को भी उड़ाया, दो की मौत
Next