23/04/26

कुरुक्षेत्र: बाबैन मंडी में प्याज की पहली आवक, लेकिन कीमतों को लेकर किसानों में मायूसी

कुरुक्षेत्र, 23 अप्रैल (अन्‍नू): कुरुक्षेत्र की बाबैन अनाज मंडी में इस सीजन की प्याज की पहली आवक शुरू हो गई है। सीजन के पहले दिन गांव डाडलू (शाहाबाद) के किसान भजन लाल अपनी उपज लेकर मंडी पहुंचे, जहाँ उनका प्याज 850 रुपये प्रति क्विंटल के भाव पर बिका। इस अवसर पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सिंह जस्सी और सचिव गुरमीत सिंह ने किसान का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें सम्मानित किया और उनका मुंह मीठा कराया। इस दौरान मंडी एसोसिएशन के कई प्रमुख व्यापारी भी उपस्थित रहे।


कम भाव से किसान चिंतित


प्याज की पहली आवक के साथ ही किसानों की चिंताएं भी सामने आने लगी हैं। किसान भजन लाल ने निराशा जताते हुए कहा कि यह भाव उनकी लागत निकालने में भी असमर्थ है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष क्षेत्र में प्याज की खेती बहुत कम रकबे में की गई है, जिसके चलते उत्पादन भी काफी सीमित रहने की संभावना है। किसान के अनुसार, 850 रुपये प्रति क्विंटल का दाम किसानों के लिए घाटे का सौदा है, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।


मुनाफे के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य की दरकार


किसान ने स्पष्ट किया कि जब तक प्याज का भाव कम से कम 1500 रुपये प्रति क्विंटल तक नहीं पहुंचता, तब तक किसानों के लिए इस फसल को उगाना मुनाफे का काम नहीं होगा। कम उत्पादन और बाजार में शुरुआती कम कीमतों ने किसानों के भविष्य को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। वहीं, मंडी सचिव गुरमीत सिंह ने स्थानीय व्यापारियों से आग्रह किया है कि वे मंडी में प्याज की खरीद के लिए आगे आएं ताकि बाजार में प्रतिस्पर्धा बनी रहे और किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य मिल सके।



#KurukshetraNews #OnionArrival #BabanMandi #FarmerIssues #AgricultureNews #HaryanaFarmers #MarketRates #CropPricing #DanikKhabar

Previous

‘ग्राम-2026’ रोड शो: नई दिल्ली में राजस्थान की कृषि क्रांति का बिगुल, निवेश और साझेदारी के नए द्वार खुलेंगे

Next

अंबाला: श्री सिद्ध किराना सेवा समिति की श्रीमद्भागवत कथा में गूंजा 'नंद घर आनंद भयो', श्रद्धालुओं ने किया नृत्य