केजरीवाल बिन मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

चंडीगढ़/अम्बाला, 08 सितंबर - दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल के बयान कि अगर प्रधानमंत्री में हिम्मत है तो अमेरिका पर 75% टैरिफ लगाकर दिखाएं पर पलटवार करते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रधानमंत्री ने जब जो करना होता है, वह अपने साथियों और कैबिनेट से विचार कर करते हैं, वो किसी केजरीवाल के कहने से नहीं करते, यह बिन मांगी मांगी सलाह दे रहे हैं जिसकी हमें जरूरत नहीं है।  

हॉकी में काफी लंबे अंतराल के बाद भारत ने परचम लहराया है : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

एशिया कप हॉकी 2025 में भारत की जीत के बाद पूरा देश जन मना रहा है जिसपर मंत्री अनिल विज ने इस जीत को ऐतिहासिक बताते हुए कहा की काफी लंबे समय बाद भारत ने हॉकी में जीत का परचम लहराया है। यह पदक लंबे अंतराल के बाद आया है। पहले हमारी हॉकी अच्छी थी, आजादी से पहले हमारी हॉकी बढ़िया थी, हॉकी को लेकर जोश व उमंग था, अब हॉकी में एशिया कप में जीत से खुशी है।  

Previous

पंजाब: प्रताप सिंह बाजवा ने 'अल्प' बाढ़ राहत पैकेज को लेकर आप सरकार की आलोचना की

Next

पंजाब कांग्रेस ने 'साम-दाम' वाली टिप्पणी को लेकर सिसोदिया के खिलाफ पुलिस केस दर्ज करने की मांग की