GJU विवाद को लेकर जेजेपी की 'छात्र हित महापंचायत' शुरू, दुष्यंत चौटाला और दिग्गज नेताओं ने काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
अभिकान्त, 27 अप्रैल हरियाणा : गुरु जंभेश्वर यूनिवर्सिटी (GJU) में पिछले दिनों हुए विवाद और पुलिसिया कार्रवाई के विरोध में जननायक जनता पार्टी द्वारा बुलाई गई ‘छात्र हित महापंचायत’ आज हिसार के क्रांतिमान पार्क में शुरू हो गई है। इस महापंचायत में जजपा सुप्रीमो डॉ. अजय सिंह चौटाला और पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय चौटाला भी शामिल हुए हैं।
विरोध स्वरूप दुष्यंत चौटाला और उनके समर्थकों ने अपनी बाजुओं पर काली पट्टियां बांधी हुई हैं, जो सीधे तौर पर सरकार और पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली के खिलाफ उनके आक्रोश को दर्शाता है। इस महापंचायत को व्यापक समर्थन देने के लिए किसान नेता नरेश टिकैत और बिहार के पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है, जिससे इस आंदोलन ने अब बड़ा राजनीतिक रूप ले लिया है।
विवाद की जड़ें 15 अप्रैल को जीजेयू कैंपस में हुए एक प्रदर्शन से जुड़ी हैं, जिसके बाद जेजेपी नेताओं पर एफआईआर दर्ज की गई थी। मामला तब और गरमा गया जब 17 अप्रैल को गिरफ्तारी देने जा रहे दुष्यंत चौटाला के काफिले को सीआईए इंचार्ज पवन कुमार ने रास्ते में रोका।
दुष्यंत चौटाला ने आरोप लगाया कि सीआईए इंचार्ज ने उनके साथ बदसलूकी की और उन्हें धमकाया, जिसके बाद से जेजेपी लगातार अधिकारी को सस्पेंड करने और निष्पक्ष जांच की मांग कर रही है। आज की इस महापंचायत में छात्र हितों की रक्षा के साथ-साथ पुलिस के कथित तानाशाही रवैये के खिलाफ आगामी रणनीति तैयार की जा रही है, जिसमें भारी संख्या में छात्र संगठनों के प्रतिनिधि भी हिस्सा ले रहे हैं।
#DainikKhabar #HisarNews #GJUControversy #DushyantChautala #JJP #StudentRights #Mahapanchayat #HaryanaPolitics #NareshTikait #PappuYadav #JusticeForStudents #HisarPolice #PoliticalProtest #HaryanaNews #BreakingNews
Previous
पश्चिम बंगाल बम धमाका मामला: मुख्य आरोपी को एनआईए ने किया गिरफ्तार
Next