स्वच्छता मैराथन में जयपुर चमका: 6000 टन कचरा साफ, पहली बार ऐसा अभियान
एन.एस.बाछल, 19 अप्रैल, जयपुर।
जयपुर में पहली बार इतने बड़े स्तर पर आयोजित ‘सफाई सेवा मैराथन-2026’ ने स्वच्छता का नया इतिहास रच दिया। एक ही दिन में 6000 टन कचरा उठाकर शहर की तस्वीर बदल दी गई। नगर निगम आयुक्त ओम कसेरा की पहल पर चले इस अभियान में 9 हजार से अधिक अधिकारी-कर्मचारी मैदान में उतरे, वहीं करीब 1500 गाड़ियों के माध्यम से 7000 ट्रिप्स में कचरे का निस्तारण किया गया। आयुक्त ने सुबह 7 बजे से शाम तक लगातार फील्ड में रहकर करीब 200 किलोमीटर का रूट कवर किया, जिसमें से 15 किलोमीटर पैदल निरीक्षण किया गया। इस दौरान शहरभर के 60 से अधिक प्रमुख स्थानों का गहन निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को परखा गया और कई जगह स्वयं खड़े होकर ओपन कचरा डिपो हटवाए गए।
अभियान की शुरुआत मालवीय नगर जोन के वार्ड 83 (हाजिरीगाह) से हुई। इसके बाद रामबाग सर्किल, अंबेडकर सर्किल, ज्योति नगर टी-प्वाइंट, कठपुतली नगर, डियर पार्क, स्टेच्यू सर्किल, गवर्मेंट हॉस्टल, एमआई रोड, अजमेरी गेट, किशनपोल जोन, छोटी चौपड़, गणगौरी बाजार, चौगान स्टेडियम, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़, हवामहल, जलेबी चौक, गोविंद देव जी मंदिर (जय निवास उद्यान), नगर निगम हैरिटेज मुख्यालय, पौंड्रिक उद्यान, ताल कटोरा, चांदी की टकसाल, जोरावर सिंह गेट, रामगढ़ मोड़, बंगाली बाबा चुंगी, दिल्ली रोड स्थित कचरा ट्रांसफर स्टेशन (लाल डूंगरी), गलता जी, गोल मार्केट कचरा ट्रांसफर स्टेशन (राजा पार्क), झालाना कचरा ट्रांसफर स्टेशन, गांधी नगर होते हुए लाल कोठी, प्रधान मार्ग, ओटीएस सर्किल, जवाहर सर्किल, एयरपोर्ट, टोंक रोड, प्रताप नगर, अन्नपूर्णा रसोई (आयूएचएस), बंबाला पुलिया के नजदीक ट्रांसफर स्टेशन, सांगानेर बाजार (सांगा बाबा मंदिर, त्रिपोलिया बालाजी, जैन मंदिर पैदल दौरा), सांगानेर स्टेडियम, मानसरोवर कचरा ट्रांसफर स्टेशन, द्वारका 10, पुरोहित पार्क, वेस्ट टू वंडर पार्क, श्याम नगर, पुरानी चुंगी, गांधी पथ, गुप्ता स्टोर, सिरसी रोड, खिरणी फाटक आरओबी, कालवाड़ रोड, पंखा कांटा, झोटवाड़ा चौराहा, सीकर रोड, मुरलीपुरा बाजार, VKI 14 नंबर, हरमाड़ा, टोड़ी मोड कचरा ट्रांसफर स्टेशन, विद्याधर नगर, अंबाबाड़ी, चिंकारा कैंटीन, कलेक्टरी सर्किल एवं नगर निगम मुख्यालय सहित विस्तृत रूट पर निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान आयुक्त ने सफाई कर्मचारियों के बीच पहुंचकर सीधा संवाद किया, उनका उत्साह बढ़ाया और उन्हें स्वच्छता योद्धा के रूप में सम्मानित करते हुए बेहतर कार्य के लिए प्रेरित किया। वहीं आमजन और व्यापारियों से भी बातचीत कर जमीनी फीडबैक लिया, जिससे अभियान को जनसहभागिता का सशक्त स्वरूप मिला।
ताल कटोरा में बिना सुरक्षा उपकरण कार्य कर रहे कर्मचारियों को देखकर आयुक्त ने नाराजगी जताई और सख्त निर्देश दिए कि सभी कर्मचारी पूर्ण सुरक्षा के साथ ही कार्य करें। विभिन्न कचरा ट्रांसफर स्टेशनों पर मशीन-टू-मशीन निस्तारण प्रणाली को और सुदृढ़ बनाने पर जोर दिया गया।
अभियान के दौरान शहरभर में सैकड़ों कचरा डिपो साफ किए गए और सामान्य दिनों की तुलना में अधिक कचरा उठाव हुआ। विशेष रूप से उन स्थानों को भी कवर किया गया, जहां नियमित रूप से कचरा नहीं उठ पाता था। आमजन की सक्रिय भागीदारी ने इस अभियान को जनआंदोलन का रूप दे दिया।
संयुक्त दौरा, कलेक्टर ने सराहा मॉडल
जिला कलेक्टर संदेश नायक और आयुक्त ने संयुक्त रूप से विभिन्न स्थानों का दौरा किया। टीम के साथ RUHS स्थित अन्नपूर्णा रसोई में दोपहर का भोजन किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। कलेक्टर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि अन्य निकायों में भी अपनाने की दिशा में योजना बनाई जाएगी।
यह मैराथन केवल सफाई अभियान नहीं, बल्कि पहली बार इतने बड़े स्तर पर जनभागीदारी के साथ स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ जयपुर के संकल्प का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का माइनिंग सेक्टर में राजस्थान को अग्रणी प्रदेश बनाने पर फोकस
Next