बड़ा खुलासा: चंडीगढ़ सेक्टर-43 बस स्टैंड के पास 6 किलो जिलेटिन के साथ 3 संदिग्ध गिरफ्तार, भीड़भाड़ वाले इलाके में धमाके की थी साजिश
चंडीगढ़ , 25 अगस्त (अभिकान्त): चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सैल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से आईईडी (IED) और भारी मात्रा में विस्फोटकों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान लवप्रीत सिंह, जशनप्रीत सिंह (दोनों तरनतारन निवासी) और प्रभजीत सिंह (अमृतसर) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, लवप्रीत और जशनप्रीत रिश्तेदार हैं और विदेश में बैठे बब्बर खालसा इंटरनेशनल के हैंडलरों के इशारे पर भीड़भाड़ वाली जगहों की रेकी कर वहां ब्लास्ट करने की योजना बना रहे थे।
आरोपियों के कब्जे से 6 किलो जिलेटिन की छड़ें, डिटोनेटर, ऊर्जा स्रोत, रिमोट कंट्रोल सिस्टम, एक पिस्तौल, मैगजीन और 5 कारतूस बरामद किए गए हैं। शुरुआती जांच में सामने आया है कि यह असलहा पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी सतनाम सत्ता उर्फ नौशेरा ने ड्रोन के जरिए अमृतसर भेजा था। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर 5 दिन के रिमांड पर लिया है। दूसरी ओर, लवप्रीत और जशनप्रीत के परिजनों ने दोनों को पेंटर बताते हुए बेगुनाह होने का दावा किया है और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
#ChandigarhNews #BreakingNews #IEDSeized #BabbarKhalsa #PunjabPolice #ChandigarhPolice #TerrorPlotFoiled #SecurityAlert #HaryanaNews #DainikKhabar
Previous
मोहाली के फेज-2 स्थित PWD कार्यालय में भीषण आग, फर्नीचर और रिकॉर्ड जलकर खाक, शॉर्ट सर्किट की आशंका
Next