कनाडा के स्कूल में अंधाधुंध फायरिंग: 9 लोगों की मौत, मुख्य हमलावर ढेर

ब्रिटिश कोलंबिया, 11 फरवरी 2026: कनाडा के ब्रिटिश कोलंबिया प्रांत स्थित टम्बलर रिज सेकेंडरी स्कूल से एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहाँ एक अज्ञात हमलावर द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। इस हिंसक हमले में करीब 27 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। घटना के समय स्कूल परिसर में चीख-पुकार मच गई और छात्र अपनी जान बचाने के लिए इधर-बधर भागने लगे।

स्थानीय पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताया कि सूचना मिलते ही सुरक्षा बलों ने मौके पर पहुँचकर पूरे इलाके को चारों तरफ से घेर लिया और स्थिति को अपने नियंत्रण में लिया। पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में मुख्य हमलावर (शूटर) भी मारा गया है। घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ कई की हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रारंभिक जांच में पुलिस हमलावर की पहचान और इस भयानक कृत्य के पीछे के उद्देश्यों का पता लगाने में जुटी है। कनाडा सरकार और स्थानीय प्रशासन ने इस सामूहिक हत्याकांड की कड़ी निंदा की है और इसे शिक्षा संस्थान पर एक कायराना हमला करार दिया है। पूरे टम्बलर रिज इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और शोक की लहर व्याप्त है।

#CanadaSchoolShooting #TumblerRidge #BritishColumbia #CrimeNews #GlobalNews #SchoolSafety #Tragedy

Previous

प्रदेश की वन्यजीव संपदा के संरक्षण और मानव-वन्यजीव संघर्ष की रोकथाम के लिए राजस्थान सरकार गंभीर- वन राज्य मंत्री

Next

तहसीलदारों की हड़ताल समाप्त: सरकार के साथ बनी सहमति, आज से तहसीलों में लौटेगी रौनक