ब्यास सत्संग के लिए उत्तर रेलवे का बड़ा फैसला: सितंबर में चलेंगी 2 स्पेशल ट्रेनें, अंबाला कैंट पर रहेगा ठहराव

हरियाणा , 04 सितंबर (अभिकान्त) : उत्तर रेलवे ने सितंबर माह में ब्यास सत्संग में शामिल होने वाले श्रद्धालुओं और यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए दो विशेष ट्रेनें चलाने का निर्णय लिया है। अंबाला रेल मंडल से होकर गुजरने वाली ये ट्रेनें हजरत निजामुद्दीन-ब्यास और सहारनपुर-ब्यास रूट पर संचालित की जाएंगी। रेलवे के इस फैसले से हरियाणा, पंजाब, दिल्ली और उत्तर प्रदेश से ब्यास जाने वाले हजारों श्रद्धालुओं को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।

रेलवे द्वारा जारी समय सारणी के अनुसार, हजरत निजामुद्दीन-ब्यास स्पेशल (ट्रेन संख्या 04451/04452) हजरत निजामुद्दीन स्टेशन से 3 सितंबर को ब्यास के लिए रवाना होगी, जबकि वापसी में यह ट्रेन ब्यास से 6 सितंबर को चलाई जाएगी। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए इस ट्रेन का मुख्य रूप से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर ठहराव दिया गया है।

वहीं, दूसरी ट्रेन सहारनपुर-ब्यास स्पेशल (ट्रेन संख्या 04565/04566) सहारनपुर से 11 और 18 सितंबर को ब्यास के लिए रवाना होगी। वापसी दिशा में यह ट्रेन ब्यास से सहारनपुर के लिए 13 और 20 सितंबर को संचालित की जाएगी। यह स्पेशल ट्रेन मार्ग में दोनों दिशाओं में यमुनानगर जगाधरी, जगाधरी वर्कशॉप, अंबाला कैंट, साहनेवाल, लुधियाना और जालंधर सिटी स्टेशनों पर रुकेगी। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे इन विशेष ट्रेनों की समय सारणी के अनुसार ही अपनी यात्रा की योजना बनाएं।

#NorthernRailway #BeasSatsang #SpecialTrains #AmbalaCantt #RailwayUpdate #Yamunanagar #DanikKhabar

Next

पंचकूला में कल आयोजित होगा राज्य स्तरीय शिक्षक दिवस समारोह: हरियाणा के राज्यपाल और मुख्यमंत्री करेंगे शिरकत