भारत-आयरलैंड द्विपक्षीय वार्ता: दूरसंचार और डिजिटल भविष्य के लिए हाथ मिलाएंगे दो देश
आरएस अनेजा, 18 फरवरी नई दिल्ली - केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित संचार भवन में आयरलैंड के सार्वजनिक व्यय, अवसंरचना, लोक सेवा सुधार एवं डिजिटलीकरण मंत्री जैक चैम्बर्स के साथ एक द्विपक्षीय बैठक में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
भारतीय प्रतिनिधिमंडल में संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, दूरसंचार विभाग के सचिव अमित अग्रवाल तथा दूरसंचार विभाग के अन्य वरिष्ठ अधिकारी शामिल थे। आयरिश प्रतिनिधिमंडल में आयरलैंड के सार्वजनिक व्यय, अवसंरचना, लोक सेवा सुधार एवं डिजिटलीकरण मंत्री जैक चैम्बर्स, भारत में आयरलैंड के राजदूत केविन केली तथा आयरलैंड सरकार के अन्य वरिष्ठ अधिकारी सम्मिलित थे।
बैठक में दूरसंचार, डिजिटल अवसंरचना, उभरती प्रौद्योगिकियों तथा नियामकीय सहयोग के क्षेत्रों में सहयोग को और सुदृढ़ करने पर विशेष ध्यान केंद्रित किया गया। इस अवसर पर दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ एवं मैत्रीपूर्ण संबंधों की पुनः पुष्टि की गई।
#India #Ireland #BilateralTalks #Telecom #DigitalFuture #Partnership #InternationalRelations #Collaboration #Innovation #TechnologyGrowth #GlobalEconomy #Connectivity #DigitalTransformation #TradeRelations #EconomicDevelopment #TechPartnership #FutureOfTelecom #SmartTechnology #CrossCulturalExchange