भारत ने जापान को पछाडकर दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना है- अनिल विज
चंडीगढ़, 05 जून: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा है कि आर्थिक प्रगति के बगैर विशिष्ट भारत की बातें करना हवा-हवाई जैसा है, के बारे में पूछे गए सवाल के जवाब में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रियंका गांधी जी शायद कांग्रेस के कार्यकाल के समय का आर्थिक डाटा को देख रही है। उन्होंने कहा कि देश तरक्की कर रहा है और देश मोदी जी के राज में चौथी अर्थव्यवस्था बना है।
उन्होंने कहा कि जापान को पछाड़कर और 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हर स्तर पर प्रधानमंत्री के कार्यकाल में विकास के कार्य चल रहे हैं। इस प्रकार की परिस्थिति में ऐसे नकारात्मक बयान देना देश की तरक्की में रोड़े अटकाना है।
Previous
अम्बाला छावनी में लोकल परिवहन हेतु 27 स्थानों पर बनेंगे आधुनिक बस क्यू शेल्टर : परिवहन मंत्री अनिल विज
Next