05/06/25

आईपीएल विक्ट्री सेरेमनी में जिसके द्वारा चूक हुई, उनके खिलाफ सख्त कार्यवाही करनी चाहिए- अनिल विज

चंडीगढ़, 05 जून - आईपीएल विक्ट्री सेरेमनी के दौरान भगदड़ में कईं लोगों की जान गई जिस पर कर्नाटक के मुख्यमंत्री का बयान सामने आया जिसमें उन्होंने कहा कि कुंभ में भी भगदड़ में बहुत लोगों की जान गई थी, के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कर्नाटक सरकार की नाकामी बताया और कहा कि वहां के मुख्यमंत्री का आईपीएल विक्ट्री सेरेमनी को इस प्रकार से जस्टिफाई करना कि देश में कईं जगह ऐसी दुर्घटनाएं हुई है किसी भी प्रकार से ठीक नहीं कहा जा सकता। उन्होंने कहा कि उनको इसमें जिस किसी की भी चूक हुई है उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Previous

भारत ने जापान को पछाडकर दुनिया की चौथी अर्थव्यवस्था बना है- अनिल विज

Next

राहुल गांधी ने भारत की तीनों सेनाओं का और भारत का अपमान किया है इसके लिए राहुल गांधी को पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए- ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज