भारत ने रेल बेस्ड मोबाइल लॉन्चर से दागी अग्नि मिसाइल, देखे वीडियो

आरएस अनेजा, 25 सितम्बर नई दिल्ली - नवरात्रों पर भारत ने अपनी शक्ति का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए दुनिया को आश्चर्यचकित कर दिया है।

भारत ने रेल बेस्ड मोबाइल लॉन्चर से अग्नि प्राइम मिसाइल को दागा जिसका परीक्षण पूरी तरह सफल रहा। मिसाइल की रेंज 2000 किमी है, जिससे भारत अब अपने विशाल रेल नेटवर्क से इस मिसाइल को देश के किसी भी कोने में ले जाकर वहां से दाग सकता है। मिसाइल तकनीक की दुनिया में भारत के लिए यह मील का एक पत्थर पार करने जैसा है।

डीआरडीओ ने गुरुवार को विशेष रूप से डिजाइन किए गए रेल-आधारित मोबाइल लॉन्चर से इंटरमीडिएट रेंज अग्नि-प्राइम मिसाइल का सफल परीक्षण किया। नई पीढ़ी की मिसाइल को रेल नेटवर्क पर ऑन-द-मूव लॉन्च किया गया, जिससे देश की रणनीतिक क्षमताओं में जबरदस्त इजाफा हुआ है। यह परीक्षण पूरी तरह सफल रहा और मिसाइल ने 2000 किलोमीटर की निर्धारित रेंज को पार करते हुए सभी लक्ष्यों को हासिल किया।

Previous

जे.सी. बोस विश्वविद्यालय के दो शोधकर्ता विश्व के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों की सूची में शामिल

Next

भारत का वर्ष 2030 तक 500 गीगावाट नवीकरणीय क्षमता का लक्ष्य - हरियाणा ऊर्जा मंत्री अनिल विज