स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अधिकारियों की बैठक, 13 अगस्त को होगी फाइनल रिहर्सल
जे कुमार अंबाला, 5 अगस्त 2026 : स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने के उद्देश्य से एनआईसी कार्यालय के सभागार में अधिकारियों की एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता संयुक्त रूप से जिला परिषद के सीईओ गगनदीप और अंबाला शहर के एसडीएम दर्शन कुमार ने की। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मुख्य समारोह अंबाला शहर के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित किया जाएगा। हालांकि, मानसून के मौसम को ध्यान में रखते हुए नई अनाज मंडी में भी वैकल्पिक इंतजाम सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
बैठक में पुलिस, नगर निगम, जनस्वास्थ्य, स्वास्थ्य, पीडब्ल्यूडी और शिक्षा विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। समारोह में स्वतंत्रता सेनानियों व युद्ध वीरांगनाओं को आमंत्रित करने, पुलिस परेड, पीटी शो, डंबल और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियों की योजना बनाई गई है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों और पीटी प्रदर्शन के लिए स्कूलों में 7 से 12 अगस्त तक रिहर्सल आयोजित की जाएगी, जबकि 13 अगस्त को फाइनल रिहर्सल होगी। इस अवसर पर सीटीएम अभिषेक गर्ग, जिला शिक्षा अधिकारी सुधीर कालड़ा, डीआईपीआरओ धर्मेंद्र कुमार सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
#AmbalaNews #IndependenceDay2026 #AmbalaAdministration #AmbalaCity #HaryanaGovt #BreakingNewsAmbala
Previous
श्रद्धालुओं की सुविधाओं में कोई कमी न हो, सभी व्यवस्थाएं समय पर की जाएं, यह सुनिश्चित करें: सहकारिता मंत्री मध्यप्रदेश
Next