प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई जनहानि पर शोक व्यक्त किया
आरएस अनेजा, 30 अप्रैल नई दिल्ली
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई मौतों पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपए तथा घायलों को 50,000 रुपए की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है।
पीएमओ इंडिया के हैंडल से एक्स पर पोस्ट में कहा गया:
"आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में दीवार गिरने से हुई जनहानि से बहुत दु:खी हूं। जिन लोगों ने अपने प्रियजनों को खो दिया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं। घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये की अनुग्रह राशि दी जाएगी। घायलों को 50,000 रुपये दिए जाएंगे।
गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में बुधवार तड़के सिम्हाचलम में श्री वराह लक्ष्मी नरसिंह स्वामी मंदिर में दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। क्षेत्र में भारी बारिश के कारण मिट्टी ढीली होने से मंदिर की दीवार ढह गई। तड़के करीब तीन बजे घाट रोड पर स्थित शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास 300 रुपये के टिकट लेने वालों की कतार लगी थी और उसी जगह पर दीवार गिर गई। यह हादसा बुधवार तड़के करीब तीन बजे हुआ और तब श्रद्धालु टिकट के लिए लाइन में खड़े थे। यह लाइन घाट रोड पर स्थित एक शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास लगी थी।रातभर हुई तेज बारिश और हवा की वजह से मिट्टी ढीली हो गई, जिससे दीवार गिर गई।