ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित गांव पंजोखरा साहिब व गांव बरनाला के सरपंचों ने भाजपा का दामन थामा

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने दोनों गांवों के सरपंचों को पार्टी के पटके पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया

अम्बाला/चंडीगढ़, 30 अप्रैल – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर अम्बाला छावनी विधानसभा क्षेत्र के गांव पंजोखरा साहिब के सरपंच सुखजिंद्र सिंह और गांव बरनाला से सरपंच कवलजीत सिंह ने कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया।

ऊर्जा मंत्री अनिल विज के आवास पर पहुंचे दोनों सरपंचों को मंत्री अनिल विज ने सम्मानपूर्वक भारतीय जनता पार्टी के पटके पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया गया। उन्होंने दोनों सरपंचों को पार्टी गतिविधियों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने तथा समाज हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया।

भाजपा में शामिल हुए सरपंच सुखजिंद्र सिंह व सरपंच कवलजीत सिंह ने कहा कि वह ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से बेहद प्रभावित है और इसी वजह से उन्होंने पार्टी का दामन थामा है। उन्होंने कहा कि मंत्री अनिल विज ने समूचे अम्बाला छावनी में विकास को तीव्र गति से बढ़ाया है जिसका जनता को लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर ग्रामीण मंडल के प्रभारी किरण पाल चौहान, अध्यक्ष विकास बहगल, वरिष्ठ भाजपा नेता रणधीर सिंह सहित अन्य भी मौजूद रहे।

----------------------------

Previous

भाजपा ग्रामीण मंडल के नवनियुक्त युवा मोर्चा अध्यक्ष हिमांशु सिंह व अन्य सदस्यों ने ऊर्जा मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया

Next

दैनिक खबर: आज 30 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार