दैनिक खबर: आज 30 अप्रैल, 2026 के शाम 6 बजे के मुख्य समाचार
भारत अपनी शर्तों पर जंग रोकने और लंबी लड़ाई लड़ने को तैयार :
राजनाथ सिंह ने पाकिस्तान को 'इंटरनेशनल टेररिज्म' का केंद्र बताते हुए परमाणु हमले की धमकी को किया खारिज।
देश में भीषण गर्मी और तूफानी मौसम का दोहरा कहर :
उत्तर प्रदेश और बिहार में आंधी-बारिश से अठारह लोगों की मौत जबकि कई राज्यों में पारा छियालीस डिग्री सेल्सियस के पार पहुँचा।
सुप्रीम कोर्ट बोला-रेप विक्टिम के अबॉर्शन पर टाइम लिमिट हटाएं :
नाबालिग रेप पीड़िता को मिली 30 हफ्ते के गर्भपात की अंतिम अनुमति, सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र को समय सीमा से जुड़े पुराने कानून में बदलाव करने का दिया सख्त निर्देश।
हेलिकॉप्टर से पहली बार एक साथ 2 मिसाइल लॉन्च :
डीआरडीओ और नौसेना ने हेलिकॉप्टर से किया एंटी-शिप मिसाइल का सफल साल्वो लॉन्च, सटीक निशाने के साथ रडार को चकमा देने की तकनीक ने बढ़ाई भारतीय समुद्री सेना की मारक क्षमता।
ISC, ICSE रिजल्ट 2026 जारी :
सीआइएससीई ने जारी किए 10वीं और 12वीं के परीक्षा परिणाम, लड़कों के मुकाबले लड़कियों ने फिर मारी बाजी; आधिकारिक वेबसाइट और डिजीलॉकर पर छात्र देख सकते हैं अपना स्कोरकार्ड।
ब्रिटिश किंग से मिले न्यूयॉर्क मेयर ममदानी :
न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने 9/11 मेमोरियल पर किंग चार्ल्स से की मुलाकात, कोहिनूर हीरा भारत को वापस लौटाने की मांग उठाने के पूर्व बयान के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म।
अमेरिकी संसद में ट्रंप की मानसिक स्थिति पर तीखी बहस :
डेमोक्रेट सांसद सारा जैकब्स ने रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ के सामने विवादित एआई पोस्ट दिखाकर राष्ट्रपति की सोशल मीडिया टिप्पणियों पर उठाए सवाल।
ईरान के सुप्रीम लीडर मुजतबा खामेनेई का दोटूक ऐलान:
परमाणु और मिसाइल क्षमता को बताया देश की बेशकीमती संपत्ति; किसी भी दबाव में सैन्य ताकत से पीछे न हटने की खाई आधिकारिक कसम।
दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर :
मेट्रो की रेड लाइन पर मधुबन चौक स्टेशन का गेट और लिफ्ट कल से पंद्रह मई तक अस्थायी रूप से रहेंगे बंद, यात्रियों की सुविधा के लिए डीएमआरसी ने जारी की एडवाइजरी।
दिल्ली के डाबरी फ्लाईओवर पर भीषण सड़क हादसा :
अज्ञात कार की टक्कर से अनियंत्रित होकर नीचे गिरे फूड डिलीवरी एजेंट की दर्दनाक मौत; पुलिस ने मामला दर्ज कर फरार चालक की तलाश शुरू की।
करिश्मा कपूर के बच्चों को दिल्ली हाई कोर्ट से बड़ी राहत:
संजय कपूर की तीस हजार करोड़ की संपत्ति के महासंग्राम में दिल्ली हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, करिश्मा कपूर के बच्चों को मिली अंतरिम राहत; कानूनी विवाद के बीच सुरक्षित किए अधिकार।
दिल्ली के द्वारका में बड़ा हादसा :
गोल्फ कोर्स में डूबे तीन मासूम बच्चों के शव मिलने से फैली सनसनी, दीवार फांदकर अंदर घुसे थे दो सगे भाइयों समेत गोयला निवासी तीनों मृतक; पुलिस जांच जारी।
हरियाणा में मौसम का बदला मिजाज :
अंबाला, करनाल और कुरुक्षेत्र में भारी ओलावृष्टि के साथ हुई तेज बारिश; यमुनानगर समेत कई जिलों के लिए आंधी का अलर्ट, 50 KM/H की रफ्तार से चल रहीं हवाएं ।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित होकर गांव पंजोखरा साहिब और बरनाला गांव के सरपंच भाजपा में हुए शामिल, विज ने पार्टी का पटका पहनाकर पार्टी में किया दोनों पंचायत प्रतिनिधियों का भव्य स्वागत।
नूंह मंडी में रिश्वतखोरी पर एसीबी की बड़ी कार्रवाई :
लाइसेंस के नाम पर घूस लेते सुपरवाइजर रंगे हाथ गिरफ्तार जबकि टीम को देख पहली मंजिल से कूदा आरोपी और सचिव मौके से हुआ फरार।
एचटेट रिकॉर्ड नष्ट करने पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड में भारी हंगामा :
बोर्ड प्रशासन की कार्रवाई के विरोध में उतरे कर्मचारी; हड़ताल के चलते कामकाज ठप और प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी।
गुरुग्राम पुलिस की भू-माफियाओं पर बड़ी स्ट्राइक:
एसजीटी यूनिवर्सिटी के पास बादली रोड पर बने अवैध कार्यालय को किया जमींदोज; अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुख्ता सूचना पर हुई कार्रवाई।
अंबाला रिंग रोड परियोजना से सुगम होगा पंजोखरा साहिब का रास्ता:
ऊर्जा मंत्री अनिल विज के प्रयासों से गांव में बनेंगे तीन अंडरपास और 1.5 किलोमीटर लंबी सर्विस लेन; जाम से मिलेगी मुक्ति और बेहतर होगी कनेक्टिविटी।
अंबाला के सात केंद्रों पर नीट परीक्षा के लिए धारा 163 लागू :
उपायुक्त ने केंद्र के 200 मीटर के दायरे में फोटोस्टेट दुकानें बंद रखने और मोबाइल ले जाने पर लगाया पूर्ण प्रतिबंध।
अंबाला के जिला निर्वाचन अधिकारी राजनीतिक दलों संग की बैठक:
अजय सिंह तोमर ने नगर निगम चुनाव हेतु उम्मीदवारों को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए आदर्श आचार संहिता की पालना के दिए निर्देश।
कल फिर मिलेंगे प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचारो के साथ
नमस्कार
Previous
ऊर्जा मंत्री अनिल विज की कार्यशैली से प्रभावित गांव पंजोखरा साहिब व गांव बरनाला के सरपंचों ने भाजपा का दामन थामा
Next