इम्पिरिया ग्रुप धोखाधड़ी मामला: ईडी की दिल्ली-एनसीआर में बड़ी कार्रवाई; आठ ठिकानों पर छापेमारी, ₹50.50 लाख कैश और 3 लग्जरी कारें जब्त
गुरुग्राम, 31 जुलाई, (अन्नू): प्रवर्तन निदेशालय (ED) के गुरुग्राम जोनल कार्यालय ने रियल एस्टेट कंपनी इम्पिरिया विशफील्ड प्राइवेट लिमिटेड (IWPL) और इम्पिरिया स्ट्रक्चर्स लिमिटेड (ISL) से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी कार्रवाई की है। ईडी की टीमों ने 29 जुलाई को दिल्ली में इन कंपनियों, उनके प्रमोटर निदेशकों और वर्तमान रेजोल्यूशन प्रोफेशनल के 8 आवासीय और व्यावसायिक परिसरों पर छापेमारी और सर्वे अभियान चलाया।
एफआईआर और शिकायतों के आधार पर दर्ज हुआ ECIR
ईडी ने हरियाणा, दिल्ली और उत्तर प्रदेश पुलिस द्वारा दर्ज multiple एफआईआर और होम बायर्स की शिकायतों के आधार पर PMLA (2002) के तहत मामला दर्ज (ECIR) किया था।
आरोप: कंपनियों के निदेशकों व प्रमोटरों (हरप्रीत सिंह बत्रा, ब्रजिंदर सिंह बत्रा, प्रदीप शर्मा, अविनाश सेतिया व अन्य) पर दिल्ली-एनसीआर में व्यवस्थित धोखाधड़ी, प्रोजेक्ट्स का कब्जा न देना, एश्योर्ड रिटर्न व लीज रेंटल का भुगतान न करना और निवेशकों के फंड की हेराफेरी (Siphoning of funds) करने का आरोप है।
जांच में सामने आए बड़े खुलासे:
फंड की हेराफेरी: IWPL ने गुरुग्राम सेक्टर-37 स्थित अपने प्रोजेक्ट 'एलवेडोर' (Elvedor) के खरीदारों से जुटाए गए पैसों को अपनी अन्य देनदारियों को चुकता करने और संबंधित संस्थाओं/व्यक्तियों को लोन/एडवांस देने में डाइवर्ट किया।
15 साल बाद भी कब्जा नहीं: IWPL ने 2011 से बुकिंग शुरू की थी, लेकिन 15 साल बीत जाने के बाद भी खरीदारों को यूनिट्स का कब्जा नहीं दिया गया।
डबल बुकिंग और समझौते में धांधली: कंपनियों ने एक ही यूनिट की बुकिंग कई खरीदारों से ली। बिल्डर-बायर एग्रीमेंट (BBA) देने के बजाय केवल बिना यूनिट पहचान और पजेशन टाइमलाइन वाले MoU निष्पादित किए।
अन्य प्रोजेक्ट्स: ISL ने इम्पिरिया माइंडस्पेस (गुरुग्राम) और इम्पिरिया बिजनेस पार्क (ग्रेटर नोएडा) में एश्योर्ड रिटर्न के नाम पर भारी रकम ली।
₹50.50 लाख नकद और 3 लग्जरी कारें बरामद
ईडी की शुरुआती जांच के अनुसार, अकेले 'एलवेडोर' प्रोजेक्ट के खरीदारों से करीब ₹63 करोड़ एकत्र किए गए थे।
छापेमारी के दौरान ईडी की टीम को महत्वपूर्ण दस्तावेज और सबूत मिले हैं:
नकदी और वाहन: ₹50.50 लाख की अघोषित नकदी और 3 हाई-एंड लग्जरी गाड़ियां जब्त की गईं।
दस्तावेज व डिजिटल डेटा: प्रमोटरों के संपत्ति दस्तावेज, ऑडिटेड फाइनेंशियल्स, टैली डेटा, डिजिटल डिवाइस और फंड डायवर्जन के पुख्ता रिकॉर्ड जब्त किए गए हैं। मामले में आगे की जांच जारी है।
#ImperiaGroup #EDRaid #GurugramNews #DelhiNCR #PMLA #RealEstateScam #ElvedorGurugram #DanikKhabar
Previous
कैथल: एंटी नारकोटिक्स सेल और नशा तस्करों के बीच देर रात मुठभेड़; पुलिस की गाड़ी को मारी टक्कर, पैर में गोली लगने से 1 आरोपी घायल, 5 अरेस्ट
Next