'कांटा लगा’ फेम एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में निधन
आरएस अनेजा, 28 जून नई दिल्ली
बॉलीवुड से दुखद खबर आज आई है। 'कांटा लगा’ गाने से सबके दिलों को छूने वालीं मॉडल और एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला का 42 साल की उम्र में निधन हो गया है।
बताते हैं कि कार्डिएक अरेस्ट से उनकी मौत हो गई, जिसने न सिर्फ उनके फैंस बल्कि पूरे इंडस्ट्री को झकझोर दिया है। शेफाली ने न सिर्फ अभिनय से, बल्कि अपने ग्लैमरस लुक से भी लोगों के दिलों पर राज किया।
एक्ट्रेस की डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए कूपर हॉस्पिटल भेज दिया गया है। इस बीच मुंबई पुलिस ने उनके पति और एक्टर पराग त्यागी का बयान दर्ज किया है। पराग ने खुलासा किया है कि शेफाली का पहले से ही इलाज चल रहा था।
मुंबई पुलिस ने शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी का उनके घर पर ही बयान दर्ज किया है। मामले की जांच के तहत अब तक चार लोगों के बयान दर्ज किए जा चुके हैं, जिसमें दो नौकर, एक सिक्युरिटी गार्ड शामिल हैं। फिलहाल आगे की जांच अभी चल रही है।