आज का राशिफल 24 जून 2025 दिन मंगलवार
मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। प्रभाव और सम्मान बढ़ेगा। आप जोश और उत्साह से भरपूर रहेंगे। धन-संपत्ति से जुड़े मामलों में भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार में किसी से मन की बात साझा करने से वह पूरी हो सकती है। भाग्य 87% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबली की उपासना करें और सिंदूर भेंट करें।
वृषभ राशि: आर्थिक लाभ की प्रबल संभावना है। व्यावसायिक क्षेत्र में सफलता मिलेगी और नौकरी में अनुकूल परिणाम प्राप्त होंगे। पारिवारिक मामलों में समझदारी से काम लें, प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। गणेश जी की आराधना करें।
मिथुन राशि: आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आपका मन नए काम करने में लगेगा। यदि आप व्यापारी हैं तो व्यापार में दोगुनी वृद्धि के योग बनते दिख रहे हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।
कर्क राशि: रुका हुआ धन वापस मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे और पुराने स्रोतों से भी पैसा आएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम और संतान का साथ मिलेगा। व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
सिंह राशि: वाणी पर संयम रखें। काम पर ध्यान दें। पारिवारिक या मित्रों से मतभेद संभव है, संयम से काम लें।
कन्या राशि: भाग्य साथ देगा। रोजी-रोजगार में तरक्की करेंगे। यात्रा का योग बनेगा। धर्म-कर्म में हिस्सा लेंगे। स्वास्थ्य, प्रेम व व्यापार बहुत अच्छा रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।
तुला राशि: आज का दिन थोड़ा परेशानी वाला हो सकता है। वाहन धीरे चलाएं। कोई रिस्क न लें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम और संतान के लिए अच्छा दिन है। व्यापार भी अच्छा रहेगा। काली जी को प्रणाम करते रहें।
वृश्चिक राशि: लाभ का दिन है, काम पर ध्यान दें। कार्य योजनाओं का विस्तार हो सकता है। शिक्षा और करियर में सफलता मिलेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। शनि देव की पूजा करें।
धनु राशि: शत्रु भी मित्रवत व्यवहार करेंगे। स्वास्थ्य थोड़ा ऊपर-नीचे रह सकता है। प्रेम और संतान की स्थिति काफी अच्छी रहेगी। व्यापार भी अच्छा रहेगा। लाल वस्तु पास रखें।
मकर राशि: आर्थिक मामले पक्ष में रहेंगे। चर्चा-संवाद में संकोच दूर होगा। कारोबार में सक्रियता से काम लेंगे। मित्र संबंध सुधार पाएंगे। सबको साथ लेकर चलेंगे। भावुकता पर काबू रखें।
कुंभ राशि: आपका माइंड एक्टिव है और नए आइडिया के लिए खुला है। आज आपको कुछ नया सीखने में खुशी मिल सकती है। पॉजिटिव नजरिया रखें और अपने विचार दोस्तों के साथ शेयर करें। घर या काम पर किसी चुनौती को हल करने में रचनात्मक अंतर्दृष्टि मदद कर सकती है। कामकाजी प्रयासों में प्रभावी रहेंगे, तर्क-बहस में न उलझें।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा हो सकता है। गृहस्थ जीवन की जिम्मेदारियों को निभाने का पूरा प्रयास करेंगे। छात्र अपने अधूरे काम पूरे कर लेंगे। परिवार में धार्मिक आयोजन के योग बन रहे हैं। अपने खान-पान पर नियंत्रण रखें और बदलते मौसम में सेहत का ध्यान रखें।