दैनिक खबर: आज 11 अगस्त, 2026 के प्रातः 10 बजे के ताज़ा समाचार
पुणे में 4 साल की बच्ची पर कुत्तों का हमला:
पुणे के पिंपरी-चिंचवाड़ में चार साल की मासूम पर सात आवारा कुत्तों ने किया हमला: बच्ची के सिर पर लगे 80 से ज्यादा टांके; घटना का खौफनाक सीसीटीवी फुटेज आया सामने।
सांसद सुप्रिया सुले की बेटी के रिसेप्शन में पहुंचे मोदी-शाह:
सुप्रिया सुले की बेटी रेवती के वेडिंग रिसेप्शन में पहुंचे पीएम मोदी व अमित शाह: शरद पवार के साथ बैठे नजर आए शीर्ष नेता; सोनिया, राहुल और अखिलेश भी कार्यक्रम में रहे मौजूद।
MP में बारिश, भोपाल में 1000 घरों में पानी भरा:
एमपी समेत आधा दर्जन राज्यों में आफत की बारिश: भोपाल में 24 घंटे में 7 इंच से ज्यादा पानी बरसा; 1,000 से अधिक घरों में भरा जल, स्कूलों में दो दिन की छुट्टी घोषित।
भारत द्वारा अरुणाचल प्रदेश की 27 जगहों को नक्शे में दर्ज करने पर भड़का चीन:
विदेश मंत्रालय ने कदम को बताया अमान्य; स्थानों के नाम बदलने की बीजिंग की कोशिशों के बीच केंद्र ने की थी कार्रवाई।
ईरानी खतरे के चलते अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ट्रम्प ने गुपचुप की यात्रा:
एयरफोर्स वन छोड़ छोटे मिलिट्री विमान से पहुंचे ब्रिटेन; अंकारा एयरपोर्ट पर कैटरिंग वैन से चुपचाप विमान तक पहुंचे ट्रम्प।
कोलंबिया में भूकंप से 132 लोगों की मौत, 570 घायल:
कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भीषण भूकंप से तबाही: 132 लोगों की मौत, 570 घायल; 86 इमारतें ढही, 5 शहरों में रेड अलर्ट जारी कर राहत और बचाव कार्य तेज।
जापान के बाद चीन में तूफान 'डॉल्फिन' का कहर:
शंघाई में 150 साल का रिकॉर्ड टूटा; तटीय इलाकों से 10 लाख लोग सुरक्षित निकाले गए, बाढ़ और भूस्खलन का खतरा बरकरार।
ईरान के साथ बिना परमाणु समझौते जंग खत्म कर सकते हैं ट्रम्प:
वॉल स्ट्रीट जर्नल का दावा; होर्मुज स्ट्रेट को कारोबारी जहाजों के लिए खोलना अमेरिका की बड़ी शर्त, ट्रम्प सीनियर अफसरों संग बना रहे योजना।
नेपाल के नए पीएम बालेन शाह से मिले भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव:
पद संभालने के बाद पहली वन-टू-वन बैठक; भारत-नेपाल संबंधों, व्यापार और विकास परियोजनाओं को आगे बढ़ाने पर हुई चर्चा।
बुजुर्ग का चोरी हुआ मोबाइल बना साइबर ठगों की कड़ी:
दिल्ली पुलिस ने यूपी-राजस्थान में फैले गिरोह का किया भंडाफोड़; 70 हजार रुपये ऐंठने वाले अंतरराज्यीय सिंडिकेट के खिलाफ की बड़ी कार्रवाई।
बृजभूषण सिंह के खिलाफ रची गई थी साजिश..
महिला पहलवान यौन उत्पीड़न मामले में बरी बृजभूषण शरण सिंह पर कोर्ट की कड़ी टिप्पणी: आरोप झूठे व गढ़े हुए, प्रथम दृष्टया पूरा मामला राजनीतिक साजिश; कोर्ट ने दिए पूर्व अध्यक्ष को राहत के आदेश।
दिल्ली विधानसभा में लक्ष्मी योजना की शर्तों पर हंगामा:
आप विधायकों का सदन से वॉकआउट; सीएम रेखा गुप्ता के बयान पर जताई कड़ी आपत्ति, तीन बच्चों वाली शर्त पर जताई नाराजगी।
दिल्ली पुलिस ने किया अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश;
मध्य जिला पुलिस ने चोरी के मोबाइल से साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का किया पर्दाफाश: नौ आरोपी गिरफ्तार; जयपुर, मेरठ व गाजियाबाद से 52 मोबाइल, 70 डेबिट कार्ड और 4 लाख नकद बरामद।
करनाल के सरकारी स्कूल में सुविधाओं का संकट:
करनाल के कालरम में मूलभूत सुविधाओं को तरस रहा राजकीय उच्च विद्यालय: 3 साल से कमरों का अभाव; जनसंवाद के बाद 3.08 करोड़ का एस्टीमेट तैयार, मंजूरी के इंतजार में अटका निर्माण कार्य।
यमुनानगर में जंगल से निकल आबादी में घुसा हाथी,
यमुनानगर के कलेसर नेशनल पार्क से आबादी व खेतों की तरफ आ रहे जंगली जानवर: तेंदुए और अजगर के बाद अब हाथियों की दस्तक से लोगों में दहशत; पार्क प्रशासन से सुरक्षा की मांग।
हरियाणा में बदला मौसम:
सोनीपत-यमुनानगर में तेज बारिश से जलभराव, डबवाली में छाया कोहरा; मौसम विभाग ने 15 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की चेतावनी, 13 अगस्त तक जारी रहेगा दौर।
सिरसा में चिट्टा नशा तस्करी पर चौटाला परिवार में विवाद:
अभय चौटाला के एसपी को अल्टीमेटम पर दिग्विजय की तीखी पोस्ट; चश्मा जी के शीशे के घर कहकर कसा तंज, सोशल मीडिया पर छिड़ी जुबानी जंग।
अंबाला उपायुक्त कार्यालय में 'हर घर तिरंगा' और 'वंदे मातरम' प्रदर्शनी आयोजित:
डीसी सचिन गुप्ता ने लिया जायजा; 9 से 17 अगस्त तक अभियान से जुड़कर तिरंगा फहराने की नागरिकों से की अपील।
अंबाला में आयोजित समाधान शिविर में नगराधीश ने सुनीं जनसमस्याएं:
फैमिली आईडी व योजनाओं से जुड़ी शिकायतों का प्राथमिकता पर समयबद्ध समाधान करने के दिए सख्त निर्देश।
अंबाला छावनी में अंतर्राष्ट्रीय शहीदी स्मारक का डीसी सचिन गुप्ता ने लिया जायजा:
अधिकारियों संग सिविल व फिनिशिंग कार्यों का निरीक्षण कर शेष काम जल्द पूरा करने के दिए सख्त निर्देश।
Previous
गुरुग्राम में प्रॉपर्टी मार्केट का नया रिकॉर्ड: 271 करोड़ रुपये में बिका सुपर लक्जरी पेंटहाउस
Next