आज 24 जुलाई का इतिहास
आज 24 जुलाई का इतिहास
1911: अमेरिकी खोजकर्ता हीराम बिंघम (Hiram Bingham) ने पेरू में स्थित इंका सभ्यता के प्राचीन और लुप्त शहर 'माचू पिच्चु' (Machu Picchu) की खोज की।
1923: स्विट्जरलैंड में 'लौसन की संधि' (Treaty of Lausanne) पर हस्ताक्षर किए गए, जिसके द्वारा आधुनिक तुर्की की सीमाओं को व्यवस्थित किया गया।
1938: 'नेस्ले' द्वारा पहली बार 'इंस्टेंट कॉफी' का निर्माण करके इसे बाज़ार में पेश किया गया।
1969: चंद्रमा पर पहला मानव मिशन भेजने वाला अंतरिक्ष यान 'अपोलो-11' सफलता पूर्वक प्रशांत महासागर में उतर गया।
1991: पी.वी. नरसिम्हा राव सरकार द्वारा संसद में 'नई आर्थिक नीति' की घोषणा की गई, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था में ऐतिहासिक उदारीकरण (Liberalization) की शुरुआत हुई।
1999 - ब्रिटेन के लिवरपुल में प्रथम 'सार्वभौमिक महिला धर्मसभा' का आयोजन, अमेरिकी अंतरिक्ष यान कोलंबिया का सफल प्रक्षेपण।
2002 - यूरोपियन यूनियन ने संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष में 3.20 करोड़ यूरो अतिरिक्त देने का निर्णय लिया।
2004 - इटली ने भारतीय पर्यटकों के लिए सात वीजा काल सेंटर शुरू करने का निर्णय लिया।
2005 - कोरियाई क्षेत्र को परमाणु हथियारों से मुक्त करने हेतु उत्तर और कोरिया के बीच आम सहमति बनी।
2006 - प्यूर्टो रिको की सुन्दरी जुलेखा रिवेरा मेंडोजा गिस यूनिवर्स, 2006 चुनी गईं।
2008 - फ़्रांस के ट्रिकेस्टिन परमाणु संयंत्र में हुए रिसाव से लगभग 100 व्यक्ति प्रभावित हुए।
Previous
राजस्थान विधानसभा के अमृत महोत्सव आयोजन की देशभर में गूंज है, देश की किसी विधानसभा में पहली बार हुआ इतना व्यापक और ऐतिहासिक आयोजन- लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला
Next