13/06/26

आज 13 जून का इतिहास

आज 13 जून का इतिहास

1940 - जलियाँवाला बाग़ हत्याकांड के समय पंजाब के गवर्नर रहे माइकल ओ डायर की हत्या कर उस हत्याकांड का बदला लेने वाले भारतीय ऊधमसिंह को लंदन में फाँसी दे दी गई।

1993 - किम कैंपबेल कनाडा की पहली महिला प्रधानमंत्री बनीं।

1997 - दिल्ली के उपहार सिनेमाघऱ में आग लगने से 59 लोगों की मृत्यु हो गई तथा 100 से अधिक लोग घायल हो गए।

2001 - नेपाल शाही परिवार हत्याकांड में दीपेन्द्र की प्रेमिका देवयानी का जांच आयोग के समक्ष गवाही से इन्कार।

2002 - 1972 के एंटी बैलिस्टिक मिसाइल समझौते की समय सीमा समाप्त।

2003 - डेनियल अखमितोव कजाकिस्तान के नये प्रधानमंत्री नियुक्त।

2004 - लोकतांत्रिक गणराज्य कांगो में राष्ट्रपति जोसेफ़ कबीला के ख़िलाफ़ तख्ता पलट का प्रयास विफल। ईराक के विदेश उपमंत्री बासम सालिह कुन्बा की हत्या।

2005 - ईरान 2009 के अन्त से 25 वर्षों के लिए भारत को तरल प्राकृतिक गैस का निर्यात करने पर सहमत।

2006 - नाइजीरिया और कैमरून ने सीमा विवाद पर समझौता किया।

2008 - टेलिकॉम मलेशिया (टीम) ने आइडिया सेलुलर कम्पनी की 15% हिस्सेदारी ख़रीदी।

चीन और ताइवान ने विमान सेवा शुरू करने के सम्बन्ध में एक ऐतिहासिक समझौते पर हस्ताक्षर किये।

Previous

हरियाणा: हीटवेव के बाद अंधड़-बारिश से मौसम हुआ सुहावना; आज 17 जिलों में 'येलो अलर्ट'

Next

आज का राशिफल 13 जून 2026, शनिवार