हरियाणा पुलिस कांस्टेबल भर्ती: फिजिकल टेस्ट से पहले बायोमेट्रिक जांच अनिवार्य

हरियाणा, 7 अप्रैल (अन्‍नू): हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने पुलिस कांस्टेबल भर्ती प्रक्रिया को आगे बढ़ाते हुए एक बड़ा अपडेट दिया है। आयोग अब उन अभ्यर्थियों का बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन शुरू करेगा, जो ग्रुप-सी की मुख्य परीक्षा के समय इस प्रक्रिया से वंचित रह गए थे। आयोग के चेयरमैन हिम्मत सिंह के अनुसार, यह वेरिफिकेशन प्रक्रिया 15 अप्रैल तक पूरी कर ली जाएगी, ताकि भर्ती प्रक्रिया में तेजी लाई जा सके।


5500 पदों के लिए 2.70 लाख दावेदार


हरियाणा पुलिस में 5500 सिपाही पदों के लिए युवाओं में भारी प्रतिस्पर्धा है। इन पदों के लिए करीब 2 लाख 70 हजार उम्मीदवारों ने आवेदन किया है, जिनमें से अधिकतर वे हैं जिन्होंने 2025 में सीईटी ग्रुप-सी की परीक्षा दी थी। बड़ी संख्या में आवेदकों को देखते हुए आयोग ने फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट (PMT) से पहले सभी का डेटा वेरिफाई करने का फैसला लिया है।



चेयरमैन ने दूर की अभ्यर्थियों की शंका


आयोग के चेयरमैन ने सोशल मीडिया (X) पर स्पष्ट किया कि अभ्यर्थियों को किसी भी तरह के भ्रम में रहने की जरूरत नहीं है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जिन भी युवाओं ने पुलिस भर्ती के लिए आवेदन किया है और उनका बायोमेट्रिक मिलान बाकी है, उन्हें PMT से पहले बुलाकर वेरिफिकेशन पूरा किया जाएगा। सत्यापन की इस प्रक्रिया के बाद ही उम्मीदवार शारीरिक माप-तौल (PMT) में हिस्सा ले सकेंगे।



#HaryanaPoliceRecruitment #HSSCNews #ConstableJobs #HaryanaUpdate #GovernmentJobs2026 #HSSCPMT

Previous

चंडीगढ़ मर्डर केस: 3 साल बाद मुकुल को मिला इंसाफ, नाबालिग दोषी को उम्रकैद

Next

अंबाला छावनी के शाहपुर में जल्द स्थापित होगा ‘‘ड्राइविंग ट्रेनिंग एवं रिसर्च संस्थान’’ और ‘‘आटोमेटेड व्हीकल टेस्टिंग स्टेशन’’- विज