गाँव कांवला में एनएसएस कैम्प के छात्रों को नशा, साइबर अपराध व ट्रिप माॅनिटरिंग/डायल-112 एप्प बारे किया जागरूक
अम्बाला, 08 मार्च (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा हरियाणा उदय सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम के दौरान आज 08 मार्च 2025 को थाना सैक्टर-9 पुलिस, साइबर थाना अम्बाला पुलिस व दुर्गाशक्ति टीम अम्बाला शहर ने पुलिस की पाठशाला द्वारा गाँव कांवला में एनएसएस कैम्प के छात्र/छात्राओं को नशा, साइबर अपराध व ट्रिप मोनिटरिंग/डायल-112 एप्प बारे जागरूक किया। इस कार्यक्रम में छात्र/छात्राओं/शिक्षकों को महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचाव, नशे के दुष्परिणाम व यातायात के नियमों की पालना बारे जागरूक किया। दुर्गाशक्ति टीम अम्बाला शहर ने महिला सुरक्षा से सम्बन्धित विशेष जानकारी दी। साईबर विशेषज्ञ बबित कौशल व सहायक उप निरीक्षक सुनील कुमार व महिला मुख्य सिपाही रेणू ने साइबर अपराध से बचने बारे विशेष उपाय बतलाए व थाना सैक्टर-9 से सहायक उप निरीक्षक सोमदत ने नशे के दुष्परिणामों तथा यातायात के नियमों की पालना करने बारे उपस्थितगणों को जागरूक किया। दुर्गाशक्ति टीम अम्बाला शहर सहायक उप निरीक्षक बबली व मुख्य सिपाही कुसुम ने डायल-112 एप्प बारे छात्र/छात्राओं/शिक्षकों को विस्तृत जानकारी देकर मौका पर ही डायल-112 एप्प डाउनलोड करवा कर रजिस्ट्रेशन करवाया।
हरियाणा उदय कार्यक्रम ‘‘पुलिस की पाठशाला’’ के माध्यम से महिला सुरक्षा, महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, आत्म सुरक्षा, साईबर अपराध से बचने, अपने व दूसरों के अमूल्य जीवन की सुरक्षा के लिए यातायात के नियमों की पालना करने व नशों के दुष्परिणों बारे जागरूक किया जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक अम्बाला ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए हुए हैं कि वह ‘‘हरियाणा उदय कार्यक्रम पुलिस की पाठशाला’’ के माध्यम से छात्राओं/शिक्षकों/कामकाजी महिलाओं/आमजन को डायल 112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस व यातायात के नियमों की जानकारी देकर उन्हें जागरूक करें। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देेश्य महिला विरूद्ध अपराधों की रोकथाम, महिला सुरक्षा सुनिश्चित करके डायल 112 एप्प, ट्रिप माॅनिटरिंग सर्विस, साईबर अपराध, नशे के दुष्परिणामों व यातायात के नियमों की विशेष जानकारी देना हैं जिससे गांँवों व कस्बों से आने वाली छात्राओं/कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके व आमजन को नशे के दुष्परिणाम, यातायात के नियमों और साईबर अपराधों की जानकारी देकर उन्हंे जागृत करना है।
इस कार्यक्रम के दौरान एनएसएस प्रोग्राम आफिसर डा0 प्रियंका चैधरी व खुश्बू मलहौत्रा स्टाफ सदस्य सहित मौजूद रहे। उन्हांेंने अम्बाला पुलिस का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से नौजवानों को जागरूक किया जा सकता है जो अपनी पढ़ाई में ध्यान लगाकर देश की प्रगति में अपना योगदान प्रदान कर सकते है। आज की युवापीढ़ी कल की राष्ट्रनिर्माता है।