01/08/26

हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जाएगा 'हर घर तिरंगा' अभियान; 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'

जे कुमार पलवल, 1 अगस्त 2026: हरियाणा सरकार द्वारा स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर 9 से 17 अगस्त 2026 तक प्रदेशभर में 'हर घर तिरंगा' अभियान व्यापक स्तर पर चलाया जाएगा। इसके साथ ही 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' के रूप में मनाया जाएगा। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य प्रत्येक नागरिक को राष्ट्रीय ध्वज के प्रति भावनात्मक रूप से जोड़ना, देशभक्ति की भावना को सुदृढ़ करना तथा युवा पीढ़ी को भारत के विभाजन के दर्दनाक इतिहास एवं उससे जुड़े बलिदानों से अवगत कराना है।

उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने जिला सचिवालय स्थित सभागार में आयोजित बैठक में यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए राज्य स्तरीय विस्तृत कार्ययोजना जारी की गई है।

इससे पूर्व, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने प्रदेशभर के सभी उपायुक्तों के साथ उच्च स्तरीय बैठक कर 'हर घर तिरंगा' अभियान तथा 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' की तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। प्रशासन द्वारा जिले के सभी नागरिकों, शैक्षणिक संस्थानों और सामाजिक संगठनों से इस राष्ट्रव्यापी अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया गया है।

#HarGharTiranga #HaryanaGovt #IndependenceDay2026 #PalwalNews #VibhajanVibhisikaSmaritiDiwas #HaryanaNews #BreakingNewsHaryana

Previous

हिमाचल: पुलिस चौकी का बजट SP शिमला की कोठी पर किया खर्च; 14.07 लाख रुपये के व्यय की होगी विजिलेंस जाँच

Next

आर्य कॉलेज में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण; डॉ. अंजु बाला ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश