आर्य कॉलेज में 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के तहत पौधारोपण; डॉ. अंजु बाला ने पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
जे कुमार अंबाला, 1 अगस्त 2026: उच्च शिक्षा महानिदेशालय (DGHE) हरियाणा के निर्देशानुसार, आर्य कॉलेज (अंबाला छावनी) के प्रांगण में NCC और NSS इकाइयों द्वारा संयुक्त रूप से 'एक पेड़ माँ के नाम' अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सिविल अस्पताल के डॉ. जोगिंदर सिंह ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की।
कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज परिसर में पौधारोपण के साथ हुई। इस दौरान एनएसएस व एनसीसी कैडेट्स और स्टाफ सदस्यों ने जामुन, अमरूद, आंवला, गुड़हल आदि विभिन्न प्रजातियों के फलदार व छायादार पौधे रोपे। प्राचार्या प्रो. (डॉ.) अंजु बाला ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया और विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि अपनी माँ के सम्मान में पौधा लगाना न केवल भावनात्मक रूप से जोड़ता है, बल्कि पर्यावरण संरक्षण में भी अमूल्य योगदान देता है। उन्होंने हर नागरिक से पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आने की अपील की।
NSS पीओ डॉ. अमनदीप मक्कड़ ने कहा कि यह पहल कॉलेज के हरित एवं स्वच्छ वातावरण के संकल्प को दर्शाती है। वहीं NCC सीटीओ डॉ. पंकज ने सभी से लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आग्रह किया। अंत में सभी विद्यार्थियों व स्टाफ ने पर्यावरण को स्वच्छ और हरा-भरा रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का सफल संयोजन डॉ. अमनदीप मक्कड़ और डॉ. पंकज द्वारा किया गया।
#AmbalaNews #AryaCollege #PlantationDrive #EkPedMaaKeNaam #GreenAmbala #NCC #NSS #HaryanaNews #BreakingNewsAmbala
Previous
हरियाणा में 9 से 17 अगस्त तक धूमधाम से मनाया जाएगा 'हर घर तिरंगा' अभियान; 14 अगस्त को 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस'
Next