प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी के 7वें संस्करण में गुजरात का शिल्प और विरासत प्रदर्शित
आरएस अनेजा, 23 सितम्बर नई दिल्ली - गुजरात के शिल्प और संस्कृति का समृद्ध इतिहास प्रधानमंत्री स्मृति चिन्ह ई-नीलामी के 7वें संस्करण में प्रदर्शित किया जा रहा है, जिसमें प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को भेंट किए गए 1,300 से अधिक उपहारों में राज्य की 86 विशेष वस्तुएं शामिल हैं।
2019 में आरंभ की गई यह ई-नीलामी पूरे भारत के नागरिकों को प्रधानमंत्री को भेंट की गई विशेष वस्तुओं के लिए बोली लगाने का अवसर प्रदान करती है। नीलामी से प्राप्त धन राशि सीधे नमामि गंगे परियोजना को लाभान्वित करेगी, जो गंगा नदी के पुनरुद्धार की एक प्रमुख पहल है। नीलामी में शामिल स्मृति चिन्हों में भारत के हर क्षेत्र की पेंटिंग, मूर्तियां, वस्त्र, लोक और जनजातीय कलाकृतियां, खेल स्मृति चिन्ह और समारोह संबंधी वस्तुएं शामिल हैं। गुजरात का संग्रह इस विविधता को बखूबी दर्शाता है:
अन्य वस्तुओं में रोगन कला, वस्त्र शॉल और पेंटिंग भी शामिल हैं, जिनमें से प्रत्येक गुजरात में व्याप्त आस्था, शिल्प और दैनिक जीवन की कहानी बयां करती है।
सभी वस्तुएं एनजीएमए, दिल्ली में प्रदर्शित हैं, तथा बोली 2 अक्टूबर, 2025 तक pmmementos.gov.in पर ऑनलाइन खुली है।