10/03/25

नशे की हालत में तडफता हुआ छोड़ कर ताला लगाकर चले जाने उपरान्त हुई मौत के मामले में आरोपी गिरफ्तार

अम्बाला, 10 मार्च (अभी): अम्बाला पुलिस द्वारा अपराधों की रोकथाम व आपराधिक मामलों में वांछित आरोपियों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान थाना सदर अम्बाला में दर्ज नशे की हालत में तड़फता हुआ छोड़ कर ताला लगाकर चले जाने उपरान्त हुई मौत के मामले में 07 मार्च 2025 को पुलिस ने कार्यवाही करते हुए आरोपी गुरतेज निवासी गाँव माजरी थाना सदर अम्बाला जिला अम्बाला को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेशानुसार दो दिन का पुलिस रिमाण्ड प्राप्त किया था। आरोपी को आज पुनः न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। आरोपी से मृत्तक की गाड़ी, एटीएम, मोबाइल, तीन सोना अंगुठी व कुछ नकदी बरामद की गई है। आरोपी ने मृत्तक के एटीएम से लगभग 01 लाख 85 हजार रूपये की राशि निकलवाकर सोना अंगूठियाँ खरीदी थी।
इस मामले के सम्बन्ध में शिकायतकर्ता श्री गुरशरण निवासी गाँव बड़ौला जिला अम्बाला ने 07 मार्च 2025 को थाना सदर अम्बाला में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 13/14 फरवरी 2025 के दौरान आरोपी गुरतेज उसके भाई को नशे की हालत में तड़फता हुआ छोड़कर ताला लगाकर चला गया जिस कारण उसके भाई की मौत हो गई है। इस शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्यवाही शुरू कर दी थी।

Previous

छात्रों को नौकरी चाहने वालों की बजाय नौकरी प्रदाता बनना चाहिए: राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

Next

थाना अम्बाला शहर क्षेत्र से 13 ग्राम हैरोइन तस्करी मामले में आरोपी गिरफ्तार