22/05/25

राज्यपाल ने यूपीएससी परीक्षा में 91 वीं रैंक हासिल करने वाले दिव्यांग मनु गर्ग की सराहना की

एन.एस. बाछल, 22 मई, जयपुर।

राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से बुधवार को राजभवन में संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा 2024 में देशभर में 91 वीं रैंक हासिल करने वाले दृष्टिबाधित मनु गर्ग ने मुलाकात की। राज्यपाल ने मनु गर्ग की सराहना की तथा उनसे सभी को प्रेरणा लेने का आह्वान किया।

उल्लेखनीय है कि आठवीं कक्षा से ही नेत्र बाधित होने के बावजूद सिविल सर्विसेज परीक्षा में मनु गर्ग ने टॉप 100 में जगह बनाई है। मनु को ब्रेल लिपि नहीं आती परन्तु वह टेक्नो फ्रेंडली है। तकनीक का सहारा लेकर आम छात्र की तरह उन्होंने अपनी पढ़ाई पूरी कर यह सफलता पाई है।

राज्यपाल ने उनकी सफलता पर कहा कि, यदि हौसले हो और चुनौतियों से मुकाबला करने की इच्छा शक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता। मनु दूसरे युवाओं के लिए प्रेरणा है।

बागडे ने मनु को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राज्यपाल ने उनके परिजनों को भी बधाई देते हुए उनके सहयोग की भी सराहना की।

Previous

विधानेश्‍वर महादेव मंदिर में देव प्राण प्रतिष्‍ठा विधान सभा कर्मियों ने श्री देवनानी को दिया निमंत्रण

Next

पीएम नरेंद्र मोदी ने 103 अमृत भारत स्टेशनों का उद्घाटन किया, यात्र‍ियों को म‍िलेंगी सुव‍िधाएं