22/05/25

विधानेश्‍वर महादेव मंदिर में देव प्राण प्रतिष्‍ठा विधान सभा कर्मियों ने श्री देवनानी को दिया निमंत्रण

एन.एस. बाछल, 22 मई, जयपुर।

राजस्‍थान विधानसभा अध्‍यक्ष वासुदेव देवनानी को बुधवार को प्रातः  विधानसभा में विधान सभा के अधिकारियों और कर्मचारियों ने विधान सभा नगर, मानसरोवर स्थित
श्री विधानेश्‍वर महादेव मंदिर के देव प्राण-प्रतिष्‍ठा समारोह में भाग लेने के लिये निमंत्रण दिया। श्री देवनानी गुरूवार, 5 जून को मंदिर की महाआरती में शामिल होंगे। समारोह में विधान सभा के प्रमुख सचिव भारत भूषण शर्मा, विशिष्‍ट सहायक के.के.शर्मा भी शामिल होंगे।

विधानसभा अधिकारी इन्‍द्रा शर्मा, शिव कुमार शर्मा, के.के.शर्मा, श्री फतहलाल जनवा सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारीगण ने बताया कि धौलाई स्थित विधान सभा नगर में स्‍थापित श्री विधानेश्‍वर महादेव मंदिर में देव प्राण-प्रतिष्‍ठा का पांच दिवसीय समारोह का आयोजन किया जायेगा। रविवार, 1 जून को प्रातः कलश यात्रा, हवन, जलाधिवास के साथ समारोह की शुरूआत होगी। 2 जून को देव अर्चन, 3 जून को हवन, 4 जून को महास्‍नान तथा 5 जून को प्राण प्रतिष्‍ठा के साथ पूर्ण आहूति, महाआरती और प्रसादी होगी।

Previous

कृषक हित में मुख्यमंत्री के कई महत्वपूर्ण निर्णय- प्रदेश की विभिन्न कृषि उपज मंडियों में विकास कार्यों को दी मंजूरी

Next

राज्यपाल ने यूपीएससी परीक्षा में 91 वीं रैंक हासिल करने वाले दिव्यांग मनु गर्ग की सराहना की