20/12/25

कोहरे और कड़ाके की सर्दी के चलते रेलवे की रफ्तार धीमी हुई कैंट स्टेशन पर पहुंचने वाली गाड़ियां घंटो लेट

जे कुमार अम्बाला 20 दिसम्बर 2025 : उत्तर भारत में  पढ़ रहे कोहरे और कड़ाके की सर्दी के चलते  रेल यातायात  बुरी तरह से प्रभावित हो रहा है |   रेल गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से चलने के कारण  रेल यात्रियों को भारी परेशानी से गुजरना पड़ रहा है | पढ़ रहे कोरे के चलते वंदे भारत एक्सप्रेस और शताब्दी जैसी रेल गाड़ियां भी अपने निर्धारित समय से देरी से पहुंच रहे हैं |

गाड़ियों के देरी से चलने के कारण रात्रि के समय रेल यात्रियों की परेशानियां और अधिक हो रही हैं | रात के समय सर्द हवाओं में  रेल यात्रियों को गाड़ियों का इंतजार करना भारी पड़ रहा है | अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन से आने एवं जाने वाली दर्जनों रेल गाड़ियां अपने निर्धारित समय से घंटो देरी से चल रही है |
               

  देरी से चलने वाली  गाड़ियां  : - गाड़ी संख्या 13005 हावड़ा -अमृतसर  अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची |    गाड़ी संख्या 12413 पूजा सुपरफास्ट निर्धारित समय से 9 घंटे 30 मिनट देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची | गाड़ी संख्या 22247 वंदे भारत एक्सप्रेस नई दिल्ली से चलते हुए अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर एक घंटा देरी से पहुंची | गाड़ी संख्या 12311 हावड़ा - कालका अपने निर्धारित समय से 10 घंटे देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची | गाड़ी संख्या 15707 अमरपाली एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई |

 इसी तरह गाड़ी संख्या 18101 टाटानगर- जम्मू तवी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 7 घंटे 20 मिनट देरी से अंबाला कैंट स्टेशन पहुंची | गाड़ी संख्या 12029 नई दिल्ली अमृतसर शताब्दी अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची | गाड़ी संख्या 12471 स्वराज बांद्रा- श्री माता वैष्णो देवी कटरा अपने निर्धारित समय से 4 घंटे देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची | गाड़ी संख्या 12919 मालवा एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 6 घंटे देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची |    गाड़ी संख्या 12011 नई दिल्ली- कालका शताब्दी एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से 2 घंटे 30 मिनट देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर आई | गाड़ी संख्या 14632 अमृतसर- देहरादून एक्सप्रेस अपने नजरारे समय से 4 घंटे देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची | गाड़ी संख्या 12446 उत्तर संपर्क क्रांति अपने निर्धारित समय से तीन घंटे देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन  पर आई | गाड़ी संख्या 12332 हिमगिरी एक्सप्रेस अपने नेता की समय से 2 घंटे 30 मिनट देरी से अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंची | इन गाड़ियों के अतिरिक्त एक्सप्रेस ,सुपरफास्ट और पैसेंजर रेल गाड़ियां  अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं |

#ambala #railwaystation #news #trainlate #fog-and-severe-cold #slowed-railway-traffic-trains-arriving

Previous

जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला कैंट में सॉलिड वेस्ट सेग्रीगेशन पर अवेयरनेस सेशन का आयोजन

Next

पैंशनरस वेल्फेयर एसोसिएशन अम्बाला द्वारा पेंशन भोगी दिवस का उत्सव का आयोजन