नगर परिषद में भाजपा प्रधान व 32 पार्षद होंगे तो ऊपर से नीचे तक योजनाओं का करंट ठीक आएगा, एक गलत कंडक्टर लगा तो लट्टू भी नहीं जलेगा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
अम्बाला, 23 फरवरी।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आज नगर परिषद चुनाव को लेकर वार्ड नंबर 16 से भाजपा प्रत्याशी भोली बिंद्रा के साथ पार्टी कार्यकर्ता गौरव कनौजिया के आवास पर चाय कार्यक्रम में शिरकत की ।
कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार है और अम्बाला छावनी में मुझे विधायक चुना गया है, यदि प्रधान और 32 पार्षद भी भाजपा के होंगे तो ऊपर से नीचे तक जो योजनाओं का करंट है वह ठीक प्रकार से आएगा। यदि बीच में एक भी बैड कंडक्टर लग गया तो करंट नहीं आएगा और एक लट्टू भी नहीं चलेगा।
उन्होंने कहा छावनी की जनता ने मुझे सात बार विधायक बनाया है और लोग तो चुनाव में काम करने के वायदे करके जाते हैं। उनसे पहले भी विधायक व सांसद रहे, मगर उनके द्वारा एक भी काम कोई गिना नहीं सकता जो उन्होंने करवाए हो। उन्होंने जो काम करवाए आप सभी जानते हैं। हमने अपने कामों की 60 सेकेंड में 60 कामों की वीडियो बनाई जोकि हमारे द्वारा किए गए कार्यों को दर्शाती है।
उन्होंने शहीदी स्मारक, सुभाष पार्क बनाकर दिया। इसी प्रकार डोमेस्टिक एयरपोर्ट बनकर तैयार है जोकि चुनाव में बाद प्रारंभ होगा। सिविल अस्पताल उन्होंने बनाकर दिया इसके अलावा अन्य कई बड़े कार्य हैं। उन्हें आगे और काम करने है जिसके लिए उन्हें भाजपा पार्टी में अपने सहयोगियों की जरूरत है। विकास का पहिया जो अम्बाला छावनी में चलाया है, उस पहिए में जो तारे लगाने की जरूरत है और 32 तारे एक ही प्रकार की होगी तो पहिया ठीक चलेगा। इसलिए नगर परिषद में प्रधान और 32 पार्षद भाजपा के होने चाहिए। चुनाव में मतदाताओं को इस बार दो वोट देते है और कमल का बटन दबाते हुए विकास के रथ को आगे बढ़ाना है। जनता ने मुझे विधायक बनाया और आगे काम करने के लिए प्रधान और 32 पार्षद भी भाजपा के बनने चाहिए। इसलिए उनके कहने से अधिक से अधिक मतदाता भाजपा प्रत्याशियों को वोट देकर विजयी बनाएं।
मौके पर प्रत्याशी भोली बिंद्रा, जसबीर सिंह जस्सी, भाजपा नेता सुरेंद्र बिंद्रा, हर्ष बिंद्रा, आरती सहगल व अन्य मौजूद रहे।
----------------------