जी.एम.एन. कॉलेज, अम्बाला कैंट में सॉलिड वेस्ट सेग्रीगेशन पर अवेयरनेस सेशन का आयोजन
जे कुमार, अम्बाला 20 दिसम्बर 2025 : गांधी मेमोरियल नेशनल कॉलेज, अंबाला कैंट में मैनेजमेंट डिपार्टमेंट एवं सोशियोलॉजी डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में सॉलिड वेस्ट सेग्रीगेशन विषय पर एक अवेयरनेस सेशन का आयोजन किया गया। यह प्रोग्राम कॉलेज कैंपस में एडमिनिस्ट्रेटिव बिल्डिंग के समीप आयोजित हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स एवं कॉलेज के सपोर्टिंग स्टाफ ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य स्टूडेंट्स एवं कर्मचारियों को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के महत्व से अवगत कराना, कचरे के सही सेग्रीगेशन की हैबिट विकसित करना तथा कॉलेज कैंपस को क्लीन, ग्रीन एवं एनवायरनमेंट-फ्रेंडली बनाए रखने के लिए मोटिवेट करना रहा।
इस अवसर पर सह-प्राध्यापक श्री बृजेश गुप्ता ने प्रोग्राम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की अवेयरनेस इनिशिएटिव्स स्टूडेंट्स और स्टाफ में स्वच्छता के प्रति अवेयरनेस के साथ-साथ सोशल एवं एनवायरनमेंटल रिस्पॉन्सिबिलिटी की भावना को भी मजबूत करती हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी पार्टिसिपेंट्स इस मैसेज को अपनी डेली लाइफ में भी अपनाएंगे।
सेशन के दौरान वक्ताओं ने वेस्ट के उचित सेग्रीगेशन, विभिन्न रंगों के डस्टबिन के सही एवं इफेक्टिव यूज़ तथा क्लीन कैंपस बनाए रखने के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने वेट और ड्राई वेस्ट के सेग्रिगेशन को एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन एवं स्वच्छता की दिशा में एक आवश्यक और प्रभावी स्टेप बताया।
#ambala #News #gmncollege #awareness-session-on-solid-waste