फीफा वर्ल्ड कप 2026: हालंद और एमबाप्पे का जलवा: नॉर्वे, फ्रांस और मैक्सिको 'राउंड ऑफ 16' में पहुंचे
आरएस अनेजा, 1 जुलाई नई दिल्ली - नॉर्वे, फ्रांस और मैक्सिको ने फीफा विश्व कप 2026 के नॉकआउट चरण में अपने शानदार प्रदर्शन से राउंड ऑफ 16 (अंतिम-16) में प्रवेश कर लिया है।
नॉर्वे ने राउंड ऑफ 32 के रोमांचक मुकाबले में आइवरी कोस्ट को 2-1 से हराया और प्री-क्वार्टर फाइनल में अपनी जगह पक्की की। मैच के 39वें मिनट में नॉर्वे के युवा खिलाड़ी एंटोनियो नूसा ने शानदार गोल कर टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। दूसरे हाफ के 74वें मिनट में आइवरी कोस्ट के अमाद डियालो ने गोल दागकर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया जब मैच एक्स्ट्रा टाइम की ओर बढ़ता दिख रहा था, तब 86वें मिनट में स्टार स्ट्राइकर एर्लिंग हालंद ने पैट्रिक बर्ग के पास पर निर्णायक गोल कर नॉर्वे को 2-1 से जीत दिला दी। यह इस टूर्नामेंट में हालंद का 5वां गोल है। नॉर्वे की भिड़ंत प्री-क्वार्टर फाइनल में ब्राजील के खिलाफ होगी।
फ्रांस ने 3-0 जीत के साथ अगले दौर में जगह बनाई
स्टार खिलाड़ी काइलियान एमबाप्पे के शानदार प्रदर्शन की बदौलत फ्रांस ने स्वीडन को 3-0 से शिकस्त देकर राउंड ऑफ 16 में जगह बनाई। फ्रांस के स्टार खिलाड़ी और कप्तान काइलन एमबाप्पे ने इस मैच में दो शानदार गोल (45वें और 74वें मिनट में) दागे। ब्रैडली बारकोला ने 53वें मिनट में टीम के लिए दूसरा गोल किया। फ्रांस का सामना राउंड ऑफ 16 में पराग्वे से होगा।
मेजबान मैक्सिको 2-0 से जीता
मेजबान टीम मैक्सिको ने ग्रुप चरण में शानदार प्रदर्शन किया और नॉकआउट के अपने मुकाबले में इक्वाडोर को 2-0 से हराकर अंतिम-16 का टिकट पक्का कर लिया। सह-मेजबान मेक्सिको की टीम ने इस ऐतिहासिक जीत के साथ ही पिछले 40 वर्षों से चले आ रहे नॉकआउट स्टेज के सूखे को भी खत्म कर दिया है। मैच के 22वें मिनट में जूलियन ने इक्वाडोर की रक्षापंक्ति की गलती का फायदा उठाते हुए पहला गोल दागा और मेक्सिको को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके ठीक 9 मिनट बाद, अनुभवी फॉरवर्ड राउल जिमेनेज ने बेहतरीन गोल कर टीम की बढ़त को 2-0 कर दिया, जो अंत तक कायम रही।
Previous
बिहार के सरकारी स्कूल में मिड-डे-मील का कहर, जहरीला खाना खाने से 50 से अधिक बच्चे बीमार
Next