25/05/25

Fashion Tips: गर्मी में डार्क रंग के कपड़ों से बढ़ जाता है शरीर का तापमान

नई दिल्ली, 25 मई (अभी): ब्लैक रग का आउटफिट अपने आप में ही रॉयल लुक देने का काम करता है। लेकिन गर्मी के मौसम में ब्लैक आउटफिट पहनने में काफी परेशानी आती है। दरअसल, गर्मी के मौसम में डार्क रंग पहनने से न सिर्फ और भी ज्यादा गर्मी लगती है, बल्कि घमौरियां होने की आंशंका भी काफी हद तक बढ़ जाती है। इसी कारण हम आपको गर्मी में ब्लैक आउटफिट को सही तरह से स्टाइल करने के टिप्स देंगे। इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने लुक में बदलाव कर सकते हैं। 



अपने लिए ब्लैक आउटफिट खरीद रहे हैं, या उसे पहनने जा रहे हैं तो पहले ये देख लें कि इसका फैब्रिक गर्मी के मौसम के हिसाब से हो। गर्मी के मौसम मे आप कॉटन, लिनन या रेयॉन फैब्रिक के ब्लैक आउटफिट कैरी कर सकते हैं। सिंथेटिक फैब्रिक से दूर रहें, इससे आपकी त्वचा पर इंफेक्शन का खतरा रहेगा। 


गर्मी के मौसम में ज्यादा फिटिंग के कपड़े वैसे भी दिक्कत बढ़ा सकते हैं। खासतौर पर यदि इनका रंग ब्लैक होगा, तो ये आपको और परेशान कर देंगे। इसलिए इस मौसम में हमेशा ढीले ब्लैक आउटफिट ही पहनें, ताकि आपकी त्वचा पर किसी तरह की कोई परेशानी न होने पाए। 

Previous

गोल्डन पार्क में नया ट्यूबवेल चालू, वार्ड पार्षद व कालोनीवासियों ने कैबिनेट मंत्री अनिल विज का आभार जताया

Next

Covid-19: एशियाई देशों के बाद अब अमेरिका में भी बढ़ने लगा कोरोना, JN.1 के साथ इस वैरिएंट ने भी बढ़ाई चिंता