Covid-19: एशियाई देशों के बाद अब अमेरिका में भी बढ़ने लगा कोरोना, JN.1 के साथ इस वैरिएंट ने भी बढ़ाई चिंता
नई दिल्ली, 25 मई (अभी): कोरोना का एक बार फिर से बढ़ता संक्रमण चिंता बढ़ाने लगा है। पिछले एक महीने के भीतर दुनिया के कई हिस्सों, विशेषकर एशियाई देशों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़े हैं। भारत में भी एक अंतराल के बाद कोरोना के मामलों में उछाल देखा जा रहा है। बढ़ते खतरे को देखते हुए सभी राज्यों को अलर्ट किया गया है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बताया कि अभी देश में संक्रमण की स्थिति काफी नियंत्रित है, लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। हालांकि जिस तरह से कोरोना वैरिएंट्स ( NB.1.8.1 और LF.7 जो भारत में बढ़ रहा है) की प्रकृति रही है, और हांगकांग-सिंगापुर में हाल में जैसी स्थिति देखी गई है, उससे सबक लेते हुए सभी लोगों को एहतियातन सावधान रहने की जरूरत है।विज्ञापन
कई महीनों की शांति के बाद, कोविड-19 भारत के शहरी क्षेत्रों में धीरे-धीरे वापसी कर रहा है, जिसके चलते दिल्ली, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में अस्पतालों को अलर्ट पर रखा है। दिल्ली, महाराष्ट्र, केरल, तमिलनाडु और कर्नाटक सहित कई अन्य राज्यों में इस महीने नए मामले दर्ज किए हैं। राष्ट्रीय राजधानी में कोरोनावायरस के 23 मामले दर्ज किए गए हैं।