ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व, अब भारत मुंहतोड़ जवाब देता है- विधानसभा अध्यक्ष राजस्थान
एन.एस.बाछल, 22 मई, जयपुर।
ऑपरेशन सिन्दूर की पहली वर्षगांठ पर राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, अजमेर में कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर पर प्रत्येक भारतीय को गर्व है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने दिखा दिया है कि अब हम हर नापाक हरकत का मुंहतोड़ जवाब देते हैं। युवा कैडेट्स अपने जीवन में मर्यादा, अनुशासन, समर्पण और प्रतिबद्धता को आत्मसात करें।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि ऑपरेशन सिन्दूर में भारत ने पूरे विश्व को अपनी ताकत का लोहा मनवाया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में यह नया भारत है जो किसी से नहीं डरता।
विधानसभा अध्यक्ष ने स्कूल के वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर उन्होंने एनसीसी कैडेट से आह्वान किया कि वे अनुशासन को अपने जीवन में आत्मसात करें।
वासुदेव देवनानी ने कहा कि प्रत्येक कैडेट को अपने जीवन में मर्यादा का पालन करना चाहिए। मर्यादा में रहते हुए कैडेट्स को क्या करना है और क्या नहीं करना है, इसका ज्ञान होना चाहिए। कई बार देश के युवा अज्ञानता वश देश और समाज के लिए गैर कल्याणकारी कार्यों में लिप्त हो जाते हैं। अपने जीवन में समर्पण का भाव सीखना प्रत्येक कैडेट के लिए आवश्यक है। अपने माता-पिता, अपने समाज और अपने राष्ट्र के लिए यह समर्पण होने पर राष्ट्र को भी ऐसे युवाओं पर गर्व का अनुभव होगा।
इस अवसर पर कैंप कमांडेंट कर्नल अजय दाधीच, प्रशासनिक अधिकारी कर्नल शैलेश शर्मा, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल की प्रिंसिपल कर्नल रितु छेत्री, कप्तान अनिल कुमार नैनावत, लेफ्टिनेंट मीनाक्षी गहलोत, लेफ्टिनेंट सचिन चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का स्वागत किया। एनसीसी कैडेट रिंकू चौधरी एवं रामरक्षा भाकर पायलटिंग करते हुए मुख्य अतिथि वासुदेव देवनानी को वॉर मेमोरियल तक लेकर गई। मीडिया प्रभारी कप्तान संत कुमार ने बताया कि इस अवसर पर पीपिंग सेरेमनी के तहत वासुदेव देवनानी द्वारा एनसीसी कैडेट्स को रैंक लगा कर उन्हें प्रमोट किया गया।
बालिका सैनिक स्कूल की बात पर जमकर बजाई कैडेट्स ने तालियां—
वासुदेव देवनानी द्वारा जिले में बालिका सैनिक स्कूल खोलने की जानकारी देने पर एनसीसी कैडेट्स ने भारत माता की जय के साथ जमकर तालियां बजाई। वासुदेव देवनानी ने बताया कि हाथी खेड़ा में तीन बीघा जमीन पर बालिका सैनिक स्कूल खोला जा रहा है। इसकी सभी औपचारिकताएं पूर्ण हो चुकी हैं, यह अजमेर के लिए गर्व की बात है।
#Anil Vij #Haryana #bjp #india #politics #Ambala #Danik Khabar #news #current news #chandigarh #punjab #himachal #Rajasthan
Previous
राजस्थान को रेल विकास की बड़ी सौगात
Next