तीन देशों के दूतों ने भारत के राष्ट्रपति को अपने परिचय पत्र सौंपे

आरएस अनेजा, 14 जनवरी नई दिल्ली - भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज राष्ट्रपति भवन में आयोजित एक समारोह में त्रिनिदाद और टोबैगो, ऑस्ट्रिया और संयुक्त राज्य अमेरिका के दूतों से परिचय पत्र स्वीकार किए।

जिन देशों के दूतों ने अपने परिचय पत्र प्रस्तुत किए उनमें त्रिनिदाद और टोबैगो गणराज्य के उच्चायुक्त चंद्रदत्त सिंह, ऑस्ट्रिया गणराज्य के राजदूत डॉ. रॉबर्ट ज़िशग और संयुक्त राज्य अमेरिका के राजदूत सर्जियो गोर शामिल थे। गौरतलब है कि तीनों दूतों की नियुक्तियां हाल ही में उनके देशों द्वारा भारत में की गई हैं।

#PresidentOfIndia #TrinidadAndTobago #Austria #UnitedStates #Envoys #RashtrapatiBhavan #DiplomaticCeremony #EmbassyEvents #InternationalRelations #CredentialsAcceptance #GlobalDiplomacy #IndiaAndTrinidad #IndiaAndAustria #IndiaAndUSA #CulturalDiplomacy #OfficialCeremony #HeadsOfState #ForeignAffairs #BilateralRelations

Previous

भारत-अमेरिका इंतेज़ार व्यापार समझौते का आगाज़: पीएम मोदी ने बताया 'साझा समृद्धि' की ओर बड़ा कदम

Next

वेनेजुएला पर हमले के बाद ट्रम्प की वैश्विक चेतावनियाँ