20/01/25

ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने नवनिर्वाचित मंडल प्रधानों को खिलाए लड्‌डू, फिर ढोल की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूमें

भाजपा अम्बाला छावनी के नवनिर्वाचित मंडल प्रधानों ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच कैबिनेट मंत्री अनिल विज से आर्शीवाद लिया

आरएस अनेजा, चंडीगढ़/अम्बाला, 20 जनवरी।

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री श्री अनिल विज की के आवास पर आज भारतीय जनता पार्टी अम्बाला छावनी के नवनिर्वाचित मंडल अध्यक्ष मोहित कौशिक, प्रमोद लक्की व रवि बुद्धिराजा ने बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच आर्शीवाद लिया।

इस दौरान श्री विज ने मंडल प्रधानों को आर्शीवाद देते हुए स्वयं उन्हें लड्‌डू खिलाए और उनकी नियुक्ति की खुशी में वह ढोल-नगाड़ों की थाप पर कार्यकर्ताओं के साथ खूब झूमें। कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने नए मंडल प्रधानों से पार्टी हित में बेहतर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा भाजपा संगठनात्मक पार्टी है जिसमें प्रजातांत्रिक तरीके से पदाधिकारियों का चयन होता है। इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेता सोम चोपड़ा, ललता प्रसाद, विपिन्न खन्ना के अलावा राजीव डिम्पल, विजेंद्र चौहान, बीएस बिंद्रा, संजीव सोनी, रामबाबू यादव, बलकेश वत्स सहित अन्य मौजूद रहे।

------------------------

Previous

नारायणगढ़ में खोला जायेगा बागवानी महाविद्यालय, स्टेडियम में हॉकी एस्ट्रोटर्फ भी लगेगा - मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Next

महाकुंभ मेला क्षेत्र में शास्त्री ब्रिज के नीचे पंडालों में लगी आग, कोई हताहत नहीं; मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मौके का लिया जायजा