फाजिल्का में एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स की बड़ी सफलता: 30 किलोग्राम हेरोइन के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
पंजाब , 11 अगस्त (अभिकान्त) : नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और स्पेशल टास्क फोर्स (STF) की टीम ने फाजिल्का जिले के जलालाबाद में एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने कार सवार तीन युवकों को काबू कर उनके कब्जे से 30 किलो 672 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है।
ANTF फिरोजपुर रेंज की टीम को मिले गुप्त इनपुट और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर पुलिस ने जलालाबाद-फाजिल्का हाईवे पर हरिकृष्ण सिनेमा के पास नाकेबंदी की थी। इसी दौरान एक संदिग्ध कार को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें से भारी मात्रा में हेरोइन बरामद हुई। तीनों आरोपियों की उम्र 20 से 25 वर्ष के बीच है। इनमें से दो आरोपी फिरोजपुर के निवासी हैं, जबकि एक आरोपी गांव गुलाम पधरा का रहने वाला बताया जा रहा है।
पुलिस ने गुरुहरसहाय नंबर की उस कार को भी जब्त कर लिया है जिसमें नशा ले जाया जा रहा था। अधिकारियों का कहना है कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा। रिमांड के दौरान गहन पूछताछ की जाएगी कि इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन कहां से लाई गई थी और इसे आगे किन-किन लोगों को सप्लाई किया जाना था। इसके साथ ही पुलिस आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड की भी जांच कर रही है।
#FazilkaNews #Jalalabad #ANTF #HeroinSeized #PunjabPolice #Danikkhabar #DrugCrackdown #PunjabNews #BreakingNews
Previous
सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पूर्व सैनिकों के कल्याण पर चर्चा
Next