नीतिश कुमार द्वारा मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने जताई खुशी, कहा – “जो राजनीति एनडीए कर रही है उसपर विश्वास की मोहर लगी है”

अम्बाला/चंडीगढ़, 20 नवंबर- हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने बिहार में नीतिश कुमार द्वारा 10वीं बार मुख्यमंत्री की शपथ लेने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने खुशी जताते हुए कहा कि जनता का भरोसा, जनता का विश्वास है, जो राजनीति एनडीए कर रही है उसपर बिहार चुनाव में विश्वास की मोहर लगी है। एनडीए को छोट चुनाव लड़ रही अन्य सभी पार्टियों के दफ्तर बंद है और ताले लगे हैं। झूठ-फरेब करने वाली पार्टी को बिहार की जनता ने नकार दिया है।

विज आज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 272 रिटायर्ड अफसरों व जजों द्वारा पत्र लिखने पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि यह 272 अफसरों ने नहीं यह सारे हिंदुस्तान की बात है। ये वोट चोरी का बेमलतब का मुद्दा बना रहे हैं। इन्होंने आज तक एक भी शिकायत लिखित में दायर नहीं की है, यह जो दिखाते हैं कि एक से ज्यादा वोट बनी, मगर ये वोट किसने बनवाई, किसको डली यह इन्होंने आज तक नहीं बताया। हो सकता है कि यह खुद वोट बनाते हो और इन्हीं को वोट डलती हो। ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि अम्बाला जिले में विधानसभा मुलाना से एक गांव में महिला की 232 वोट बनी है और वहां से विधायक व सांसद कांग्रेस का जीता है, तो कैसे फैसला होगा कि जो जाली वोट बनी उसका फायदा विपक्ष या कांग्रेस उठाती है।

बिहार चुनाव के बाद महागठबंधन के सारे दफ्तर बंद, झूठ बोलने वाले नेताओं के मुंह पर जनता ने पट्‌टी बांधी : अनिल विज

बिहार चुनाव के बाद महागठबंधन में दरार पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि महागठबंधन के सारे दफ्तर बंद हो गए हैं, उनके ताले लग गए हैं, बिहार की जनता ने झूठ बोलने वाले नेताओं के मुंह पर पट्‌टी बांधी है। यह झूठ बोलकर वातावरण को खराब कर रहे हैं। राहुल गांधी ने चुनाव के दौरान मछलियां पकड़ देखी और वो मछली का काम करे तो अच्छी बात होगी।

कांग्रेस की एसआईआर को बिहार की जनता ने इनके मुंह पर फेंक दिया है, ये अपनी हार छिपाने के लिए नौटंकी कर रहे हैं : अनिल विज

एसआईआर पर कांग्रेस की बैठक व बिहार चुनाव में वोट चोरी के कांग्रेस द्वारा लगाए आरोप पर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि इनकी एसआईआर बुरी तरह से फेल हो चुकी है। लोग इनकी बातों में आने वाले नहीं है। बिहार की जनता ने दिखा दिया है और इनकी एसआईआर इनके मुंह पर फेंक दी है। लोग समझ चुके हैं यह अपनी हार छिपाने के लिए इस प्रकार की नौटंकी कर रहे हैं।

#AnilVij #BiharElection #NitishKumar #NDABihar #RahulGandhi #VoteTheftAllegations #CongressFail #BiharVerdict #Votes #HaryanaPolitics

Previous

कांग्रेस में कभी भी अनुशासन नहीं रहा और इन्होंने कभी प्रजातांत्रिक व्यवस्था में विश्वासन नहीं रखा : ऊर्जा मंत्री अनिल विज

Next

जीएमएन कॉलेज में एनएसएस द्वारा 'राष्ट्रीय एकता दिवस' पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफल आयोजन