राष्ट्रवादी शहर अम्बाला छावनी में भाजपा संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर होगा प्रदेशस्तरीय समारोह, मुख्यवक्ता केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा आएंगे
छह जुलाई को सुभाष पार्क के समक्ष प्रात: 9 बजे आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री, प्रदेशाध्यक्ष व अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
कश्मीर में अलग संविधान के विरोधी डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी कश्मीर यात्रा पर जाते समय अम्बाला छावनी में रूके थे : मंत्री अनिल विज
कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने आज बीपीएस प्लेनेटोरियम में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया
अम्बाला, 03 जुलाई – हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि आगामी छह जुलाई को प्रात: 9 बजे राष्ट्रवादी शहर अम्बाला छावनी में सुभाष पार्क के समक्ष हमारे संगठन के जन्मदाता डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर प्रदेशस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा जिसमें मुख्य वक्ता के तौर पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री हरियाणा नायब सिंह सैनी, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डा. अर्चना गुप्ता एवं प्रदेश से अन्य गणमान्य लोग शामिल होंगे।
मंत्री अनिल विज आज अम्बाला छावनी के बीपीएस प्लेनेटेरियम में कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित कर रहे थे।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हमारे संगठन के जन्मदाता हैं जोकि यहां आए थे। उन्होंने ही जनसंघ बनाया और जनसंघ ही बाद में जनता पार्टी बनी और जनता पार्टी से ही भारतीय जनता पार्टी बनी।
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि अम्बाला छावनी को केंद्र सरकार ने इस अभियान का प्रमुख केंद्र बनाने का निर्णय लिया है। दिल्ली से कश्मीर यात्रा के दौरान डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी हरियाणा में केवल अम्बाला छावनी में ही उतरे थे और यहां उन्होंने जनसभा की थी, इसलिए छह जुलाई उनकी जयंती के दिन बड़े स्तर पर जयंती मनाना तय किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेशस्तरीय यह कार्यक्रम प्रात: 9 बजे प्रारंभ होगा। इस कार्यक्रम में उन्होंने कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। बैठक के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने प्रबंधों को लेकर भी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की।
“एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं रहेंगे” यह नारा डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया था : ऊर्जा मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि हमारी पार्टी के संस्थापक डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी जो पहली सरकार में उद्योग मंत्री थे, मगर उन्होंने कांग्रेस के रंग-ढंग देखकर उनसे अलग होकर अलग पार्टी बनाए जाने की जरूरत महसूस की और उन्होंने जनसंघ की स्थापना की। दीन दयाल उपाध्याय जी राष्ट्रवादी थे जोकि उनके साथ थे और वह हिंदुस्तान की संस्कृति को आगे बढ़ाना चाहते थे। विभाजन के समय जो कश्मीर में अनुछेद 370 लगाया गया जिसके वह विरोधी थे। एक देश में दो प्रधान, दो विधान, दो निशान नहीं रहेंगे यह नारा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने दिया था।
कश्मीर यात्रा के दौरान अम्बाला छावनी में रूके थे डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी : मंत्री अनिल विज
ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने बताया कि उस समय कश्मीर में जाने के लिए वहां की सरकार से परमिट लेना पड़ता था मगर श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कहा था कि वह बिना परमिट लिए जाएंगे क्योंकि कश्मीर मेरे दिश का अभिन्न अंग है और वह कश्मीर तक जाएंगे। उन्होंने दिल्ली से अपनी यात्रा रेलगाड़ी से आरंभ की। इसके बाद वह अम्बाला छावनी में उतरे थे क्योंकि अम्बाला शुरू से राष्ट्रवादियों का शहर माना जाता था और यहां अनाज मंडी में उन्होंने जनसभा भी करी थी। इसके बाद वह कुछ कार्यकर्ताओं के घर भी गए थे। आठ मई को वह यहां आए थे और इसके अगले दिन वह पंजाब की ओर चले गए थे। 11 तारीख को कश्मीर सरकार ने उन्हें गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया था। रहस्मय परिस्थितियों में वो हमें छोड़कर चले गए।
अम्बाला छावनी में पूरे जोश के साथ कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा : अनिल विज
वहीं, पत्रकारों से बातचीत के दौरान ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने कहा कि डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती छह जुलाई को अम्बाला छावनी में पूरे जोश के साथ मनाई जाएगी और इसके लिए आज बड़ी संख्या में कार्यकर्ता इकट्ठा हुए हैं।
उन्होंने कहा कि श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने उस समय नारा दिया था कि एक देश में दो प्रधान, दो निशान और दो संविधान नहीं रहेंगे क्योंकि उस समय कांग्रेस की सरकार ने कश्मीर में अलग संविधान बनाकर अलग दर्जा दिया था अनुछेद 370 लगाकर। इसके विरोध में डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने कश्मीर जाने का निर्णय लिया। उस समय कश्मीर जाने के लिए सरकार से परमिट लेना पड़ता था और उन्होंने कहा था कि वह बिना परमिट के जाएंगे और इस यात्रा के दौरान वह एक दिन अम्बाला छावनी में रहे थे और यहां उन्होंने जनसभा भी की थी। इसलिए अम्बाला छावनी में उनका बहुत बड़ा कार्यक्रम होगा जिसको केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री व पूर्व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी संबोधित करेंगे। कार्यक्रम में हरियाणा के मुख्यमंत्री जी, पार्टी प्रदेशाध्यक्ष एवं अन्य भी शामिल होंगे।
वहीं आज इस कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेता संजीव सोनी, विजेंद्र चौहान, जसबीर सिंह जस्सी, राजीव गुप्ता, किरणपाल चौहान, नप अध्यक्ष स्वर्ण कौर, उपाध्यक्ष ललता प्रसाद, रवि बुद्धिराजा, हर्ष बिंद्रा, विकास बहगल, प्रवेश शर्मा, आशीष अग्रवाल, बीएस बिंद्रा, राम बाबू यादव, भरत कोछड़, पुनीत सरपाल, बलविंद्र सिंह शाहपुर, सुदर्शन सिंह सहगल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
----------------------------
Previous
महिला आयोग उपाध्यक्ष मीना परमार के भिवानी अस्पताल निरीक्षण के दौरान रो - रो पड़ी घायल युवती
Next