डाइट मोहड़ा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के लिए 5 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित
जे कुमार अम्बाला, 14 जुलाई 2026: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), मोहड़ा (अम्बाला) में शिक्षा विभाग के चतुर्थ श्रेणी (ग्रुप-डी) कर्मचारियों के लिए पांच दिवसीय विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण शिविर का मुख्य उद्देश्य कर्मचारियों की कार्यकुशलता में सुधार करना, उन्हें विभागीय नियमों के प्रति जागरूक करना और नैतिक व्यवहार व अनुशासन की सीख देना है.
कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में डायट के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिरकत की. उन्होंने कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि ग्रुप-डी के कर्मचारी किसी भी सरकारी संस्थान और विशेषकर शैक्षणिक संस्थानों की रीढ़ होते हैं. स्कूल या कार्यालय के सुचारू संचालन में उनकी भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है.
पांच दिनों तक चलने वाले इस प्रशिक्षण शिविर के दौरान विभिन्न विषय विशेषज्ञों द्वारा कर्मचारियों को कार्यालय शिष्टाचार, समय प्रबंधन, स्वच्छता अभियान, फाइलों व रिकॉर्ड के रख-रखाव के बुनियादी तरीकों के साथ-साथ आपदा प्रबंधन और प्राथमिक चिकित्सा (फर्स्ट एड) जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर व्यावहारिक ट्रेनिंग दी जाएगी.
प्रशिक्षण में अम्बाला जिले के विभिन्न स्कूलों और कार्यालयों से आए लगभग 230 ग्रुप-डी कर्मचारी हिस्सा ले रहे हैं. कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों को उनके सक्रिय योगदान के लिए प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए जाएंगे. इस अवसर पर डायट मोहड़ा की फैकल्टी और अन्य वरिष्ठ स्टाफ सदस्य मुख्य रूप से उपस्थित रहे | #AmbalaNews #DIETMohra #HaryanaEducation #GroupDEmployees #TrainingProgram #CapacityBuilding #BreakingNewsAmbala
Previous
गुजरात में चांदीपुरा वायरस की दस्तक: पंचमहाल और गोधरा में अलर्ट, कई बच्चों की संदिग्ध मौत के बाद जांच तेज
Next