12/12/25

उपायुक्त अजय सिंह तोमर ने कल्पना चावला महिला पॉलिटेक्निक में EVM/VVPAT वेयरहाउस का किया भौतिक निरीक्षण

जे कुमार, अम्बाला 12 दिसम्बर : - उपायुक्त (Deputy Commissioner) अजय सिंह तोमर ने कल्पना चावला महिला बहुतकनीकी संस्थान में ईवीएम (EVM) और वीवीपैट (VVPAT) मशीनों के लिए स्थापित किए गए वेयरहाउस का भौतिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया |

सुरक्षा जाँच : उन्होंने वेयरहाउस के गेट पर लगे ताले की सील को चेक किया। सीसीटीवी और सुरक्षा उपकरण: सुरक्षा की दृष्टि से लगाए गए सीसीटीवी कैमरों और वेयरहाउस में उपलब्ध अग्निशमन यंत्रों की स्थिति के बारे में जानकारी हासिल की। मशीनों का स्टॉक: उन्होंने चुनाव तहसीलदार से वेयरहाउस में रखी ईवीएम मशीनों के स्टॉक के बारे में भी जानकारी ली।

त्रैमासिक निरीक्षण की रिपोर्ट आयोग को भेजी जाएगी : - चुनाव तहसीलदार गुलशन कुमार ने बताया कि वेयरहाउस का त्रैमासिक (तीन महीने में एक बार) निरीक्षण किया जाता है। आज इसी कड़ी में निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया है। निरीक्षण के उपरांत यहाँ की वास्तविक रिपोर्ट चुनाव आयोग को भेजी जाएगी।

इस निरीक्षण के मौके पर चुनाव तहसीलदार गुलशन कुमार, चुनाव कानूनगो मंजू, सहायक प्रीतम कौशिक, जूनियर प्रोग्रामर रीचू गुप्ता, अनिल भारद्वाज और भाजपा पार्टी के प्रतिनिधि अतुल आहुजा सहित अन्य संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

#ambala #News #dcambala #deputy-commissioner #ajay-singh-tomar #physical-inspection

Previous

हरियाणा में डॉक्टरों की हड़ताल समाप्त, मुख्यमंत्री की सहमति के बाद सेवाएं आज से होंगी सुचारु

Next

अम्बाला में नेशनल लोक अदालत का आयोजन: 1124 में से 1031 मुकदमों का निपटारा, ₹2.96 लाख का भुगतान