04/10/25

आस्ट्रेलिया दौरे के लिए क्रिकेट टीम की घोषणा, रोहित शर्मा से वनडे की कप्तानी छीनी, शुभमन गिल नए कप्तान

आरएस अनेजा, 4 अक्टूबर नई दिल्ली - भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने आस्ट्रेलिया दौरे के आज 4 अक्टूबर को भारतीय टीम की घोषणा कर दी है।

टीम इंडिया आस्ट्रेलिया में तीन वनडे और पांच टी-20 खेलेगी। पहला मैच 19 अक्टूबर को खेला जाएगा। वहीं बीसीसीआई ने वन-डे टीम में एक बड़ा बदलाव करते हुए वन-डे टीम का कप्तान रोहित शर्मा की जगह शुभमन गिल को घोषित कर दिया है। शुभमन गिल के नेतृत्व में वन-डे मैच होंगे जबकि टी-20 के कप्तान सूर्या कुमार यादव ही रहेंगे। बीसीसीआई ने वनडे टीम में जसप्रीत बुमराह को शामिल नहीं किया है, जबकि प्रसिद्ध कृष्णा व मोहम्मद सिराज वनडे टीम का हिस्सा हैं।

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की वनडे टीम

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जायसवाल

ऑस्ट्रेलिया दौरे के लिए भारत की टी20 टीम

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उप-कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, नीतीश कुमार रेड्डी, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह और वाशिंगटन सुंदर

भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे का फुल शेड्यूल

19 अक्टूबर: पहला वनडे, पर्थ

23 अक्टूबर: दूसरा वनडे, एडिलेड

25 अक्टूबर: तीसरा वनडे, सिडनी

29 अक्टूबर: पहला T20, कैनबरा

31 अक्टूबर: दूसरा T20, मेलबर्न

2 नवंबर: तीसरा T20, होबार्ट

6 नवंबर: चौथा T20, गोल्ड कोस्ट

8 नवंबर: पांचवां T20, ब्रिस्बेन

Previous

आज 5 अक्टूबर, 2025 के प्रमुख samachar

Next

आज 4 अक्टूबर, 2025 के प्रमुख खेल समाचार