“कांग्रेस का संगठन हवा-हवाई, इन्हें पता नहीं पार्टी में कौन जिंदा कौन मृत” : कैबिनेट मंत्री अनिल विज
चंडीगढ़, 17 जून।
हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कांग्रेस पर तंज कसा है।
आज पत्रकारों से बातचीत के दौरान पत्रकारों के सवाल कि कांग्रेस ने हरियाणा में एक मृत महिला नेता को प्रदेश का सचिव बनाने पर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि जिस पार्टी के पिछले 11 साल से चुनाव न हो, वह आनन-फानन में अपना संगठन बना रहे हैं। उनका संगठन हवा-हवाई है। इसलिए मृतक को भी उन्होंने पद दे दिया, उन्हें पता ही नहीं कि इनकी पार्टी में कौन जिंदा है कौन मर गया।
Previous
खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री ने रामदेवरा में हरखेरी नाड़ी पर किया वंदे गंगा जल पूजन, प्राचीन जल स्रोतों को संरक्षित एवं स्वच्छ रखना हम सबका कर्तव्य
Next