कोच्चि से दिल्ली जा रहे इंडिगो के विमान में बम की धमकी के बाद नागपुर में हुई इमरजेंसी लैंडिंग
नई दिल्ली, 17 जून (अभी): केरल के कोच्चि से दिल्ली आ रही इंडिगो के विमान की नागपुर में आपातकालीन लैंडिंग हुई है। विमान को बम की धमकी मिलने के बाद यह कदम उठाया गया। विमान सुरक्षित तरीके से लैंड करवा दिया गया है। यात्रियों को विमान से उतारकर जांच की जा रही है। फिलहाल विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है।
बता दे , विमान 6E-2706 कोच्चि से सुबह 9.11 बजे दिल्ली के लिए रवाना हुआ था। इसका दिल्ली में लैंड करने का समय दोपहर 12.35 बजे था। इस बीच दो घंटे 43 मिनट हवा में रहने के बाद विमान को सुबह 11.54 बजे नागपुर में उतारा गया।
Previous
कांग्रेस को देश की संवैधानिक संस्थाओं पर भरोसा नहीं है, कांग्रेस के दिमाग में हमेशा तानाशाही रही : ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज
Next